[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology IdeaPad से Yoga Slim तक, Lenovo ने पेश किए कई नए लैपटॉप्स, जानिए फीचर्स और कीमत

IdeaPad से Yoga Slim तक, Lenovo ने पेश किए कई नए लैपटॉप्स, जानिए फीचर्स और कीमत

0
IdeaPad से Yoga Slim तक, Lenovo ने पेश किए कई नए लैपटॉप्स, जानिए फीचर्स और कीमत
योगा 7आई 2-इन-1 ऑरा एडिशन / फोटो- लेनोवो

Lenovo ने भारत में अपनी नई IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसके साथ Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 Series के नए लैपटॉप भी पेश किए गए हैं. Yoga लाइनअप में Yoga 7a 2-in-1, Yoga Slim 7x, Yoga 7i 2-in-1 Aura Edition और Yoga Slim 7i Ultra Aura Edition जैसे मॉडल शामिल हैं.

इन नए लैपटॉप्स में लेटेस्ट Intel Core Ultra Series 3, AMD Ryzen AI 400 और Snapdragon X2 प्रोसेसर दिए गए हैं, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर मिलती है. बैटरी कि बात करें, तो IdeaPad 5 2-in-1 में 60Wh बैटरी मिलती है, जबकि Yoga 7 2-in-1 सीरीज में 70Wh बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है.

भारत में कीमत और उपलब्धता

  • Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 की शुरुआती कीमत ₹1,19,990 रखी गई है.
  • Yoga 7a 2-in-1 और Yoga Slim 7x दोनों की शुरुआती कीमत ₹1,32,990 है.
  • Yoga 7i 2-in-1 Aura Edition की शुरुआती कीमत ₹1,36,990 है.
  • Yoga Slim 7i Ultra Aura Edition की कीमत ₹1,99,990 से शुरू होती है.

ये सभी नए Lenovo Yoga और IdeaPad लैपटॉप्स Lenovo की आधिकारिक वेबसाइट, एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और अन्य रिटेल चैनल्स पर उपलब्ध हैं. हालांकि Yoga Slim 7x की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी.

Lenovo IdeaPad 5 2-in-1: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज में 360-डिग्री हिंज दिया गया है, जिससे यूजर आसानी से इसे लैपटॉप, टैबलेट, टेंट और स्टैंड मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सीरीज Intel Core Ultra Gen 3 प्रोसेसर पर चलती है, जिससे परफॉर्मेंस स्मूद और फास्ट मिलती है.

इसमें AI बेस्ड फीचर्स जैसे Lenovo Smart Note 3.0 भी दिए गए हैं, जो काम को आसान बनाते हैं. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलता है. साथ ही Dolby Audio ट्यून स्पीकर्स और स्मार्ट नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देते हैं. इसमें 60Wh बैटरी दी गई है, जो अच्छा बैकअप देने में कैपेबल है.

Lenovo Yoga 7 2-in-1: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Lenovo Yoga 7 2-in-1 सीरीज Intel और AMD Ryzen दोनों प्रोसेसर ऑप्शन में आती है. इसमें 360-डिग्री कन्वर्टिबल डिजाइन मिलता है, जिससे इसे लैपटॉप, टैबलेट, टेंट, स्टैंड और कैनवास मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही यह Yoga Pen Gen 2 को सपोर्ट करता है, जिससे ड्रॉइंग और नोट्स बनाना आसान हो जाता है.

Intel वेरिएंट्स में Smart Share, Smart Modes और Smart Care जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. इस सीरीज में PureSight Pro OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है. साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos वाले क्वाड स्पीकर्स मिलते हैं. इसके अलावा 5MP IR कैमरा और 70Wh बैटरी जैसे फीचर्स इसे एक पावरफुल और प्रीमियम लैपटॉप बनाते हैं.

Lenovo Yoga Slim 7: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Lenovo की Yoga Slim 7 सीरीज में Yoga Slim 7x और Yoga Slim 7i Ultra Aura Edition मॉडल शामिल हैं. Slim 7i Ultra Aura Edition में मेटल बॉडी दी गई है और इसका वजन सिर्फ 975 ग्राम है, जिससे यह काफी हल्का और प्रीमियम लगता है. इसमें Intel Core Ultra X9 प्रोसेसर का सपोर्ट और PureSight Pro POLED डिस्प्ले मिलता है. कंपनी इसे एक खास FIFA Edition में भी लॉन्च करेगी.

वहीं Yoga Slim 7x में Snapdragon X2 Elite प्रोसेसर दिया गया है. इसमें OLED डिस्प्ले और 9MP IR कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर है. यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर लगभग 31 घंटे तक चल सकता है. इसका डिजाइन भी काफी स्लिम (13.9mm) और हल्का (1.17kg) है. साथ ही इसमें Dolby Atmos स्पीकर्स और 4 माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है, जिससे ऑडियो और कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में ₹38,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च, आखिर इसमें ऐसा क्‍या है?

Previous article लाल दियारा पिपरिया में मारपीट, दो जख्मी
Next article रील के चक्कर में हाइवोल्टेज तार की चपेट में आये एक युवक और बच्चा, दोनों झुलसे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel