[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग… सिर्फ ₹9,999 में देसी कंपनी लेकर आई नया फोन

5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग… सिर्फ ₹9,999 में देसी कंपनी लेकर आई नया फोन

0
5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग… सिर्फ ₹9,999 में देसी कंपनी लेकर आई नया फोन
Lava Smart 4 Plus (Photo: Lava)

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और जरूरी फीचर्स चाहते हैं. फोन दो आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से भी सेफ रखती है. कंपनी ने इसे भारत में एक ही RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. आइए इस फोन के प्राइस और अन्य फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

Lava Smart 4 Plus की कीमत

भारत में Lava Smart 4 Plus की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन फिलहाल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध है. कंपनी इसे Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर में पेश की है. यह फोन देशभर के रिटेल स्टोर्स पर आसानी से खरीदा जा सकेगा.

Lava ने ग्राहकों की सुविधा का भी खास ध्यान रखा है. कंपनी ने कन्फर्म की है कि Smart 4 Plus के साथ Doorstep After-Sales Service भी मिलेगी. यानी किसी भी सर्विस या सपोर्ट की जरूरत पड़ने पर आपको सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Lava Smart 4 Plus के फीचर्स

  • यह फोन Android 15 Go Edition पर चलता है. अच्छी बात यह है कि Lava इसके लिए 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है. 
  • फोन में 6.75 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc 9863A प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है. 
  • वर्चुअल RAM फीचर की मदद से RAM को बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. 
  • फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से एक्सट्रा सेफ्टी ऑफर करती है.
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi और Bluetooth जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. 
  • फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही 10W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट की सुविधा भी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 और Reno 16c की भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कैमरा डिटेल्स भी आई सामने

Previous article पासपोर्ट विवाद: विपक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, पूछा- आखिर भारतीय होने का प्रमाण क्या है?
Next article इस 1 शर्त पर बनेगी धमाल 5, डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel