[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 16GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन ला रही यह देसी कंपनी, सारे फीचर्स टकाटक

16GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन ला रही यह देसी कंपनी, सारे फीचर्स टकाटक

0
16GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन ला रही यह देसी कंपनी, सारे फीचर्स टकाटक
Lava Blaze AMOLED

Lava Blaze AMOLED 5G: लावा ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze AMOLED 5G पेश किया है. कंपनी की अधिकारिक इंडिया साइट पर फोन का प्रमोशनल पेज देखा गया है. यह डिवाइस उन किफायती स्मार्टफोन्स में शामिल है जो AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं. यह फोन तीन रैम विकल्पों 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी में उपलब्ध है.

इसके अलावा, इसमें 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम का विकल्प भी दिया गया है, जिससे कुल रैम क्षमता बढ़कर 16 जीबी तक हो जाती है. कंपनी ने फोन के प्रमुख फीचर्स के बारे में जानकारी दे दी है, जिनमें कर्ल्ड-एज पैनल, Dimensity चिप और बड़ी बैटरी शामिल हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस फोन की फीचर्स के बारे में.

Lava Blaze AMOLED 5G के फीचर्स 

यह फोन 6.67-इंच फुल HD+ 3D कर्ल्ड-एज एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है और रिफ्रेश रेट 120Hz है. Blaze AMOLED 5G भारत में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा. यह फोन Android 14 बेस्ड पर चलाता है. यह तीन रैम वैरिएंट में उपलब्ध होगा 4GB, 6GB और 8GB सभी 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएंगे. ये वैरिएंट क्रमशः 4GB, 6GB और 8GB वर्चुअल RAM से लैस हैं. 

इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का Sony सेंसर और LED फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया गया है. वहीं, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है, जिससे बेहतर सेल्फी ली जा सकती है. डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Lava Blaze AMOLED 5G  की कीमत 

Lava Blaze AMOLED 5G स्मार्टफोन को टाइटेनियम ग्रे और स्टारलाइट पर्पल रंगों में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि इसकी कीमत और लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है. लेकिन माना जा रहा है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

ताश के पत्तों की तरह ढह गई Motorola Edge 50 Fusion की कीमत, डिस्काउंट के बाद जानें नई कीमत

Previous article मकान में काम करने के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत
Next article कटेया में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मुहर्रम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel