[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिना किसी स्क्रैच के लैपटॉप स्क्रीन को नया जैसा चमकाएं, जानें सबसे सेफ तरीका

बिना किसी स्क्रैच के लैपटॉप स्क्रीन को नया जैसा चमकाएं, जानें सबसे सेफ तरीका

0
बिना किसी स्क्रैच के लैपटॉप स्क्रीन को नया जैसा चमकाएं, जानें सबसे सेफ तरीका
लैपटॉप स्क्रीन क्लीनिंग (Photo: Real Simple)

Laptop Screen Cleaning: लैपटॉप आज काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट का हिस्सा बन चुका है. लेकिन चाहे आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हों, ऑनलाइन क्लास ले रहे हों या फिर देर रात तक वेब सीरीज देख रहे हों, एक चीज कॉमन है. बात कर रहे हैं लैपटॉप स्क्रीन पर जमी उंगलियों के निशान, धूल और चिकने दागों की. कई लोग स्क्रीन साफ करने के लिए टिश्यू, अल्कोहल स्प्रे या घर में यूज होने वाले क्लीनर उठा लेते हैं. लेकिन यही छोटी गलती स्क्रीन पर स्क्रैच डाल सकती है, उसकी कोटिंग खराब कर सकती है और महंगे डिस्प्ले को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए लैपटॉप स्क्रीन साफ करते समय थोड़ा सावधान रहना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं आखिर सही तरीका क्या है.

लैपटॉप स्क्रीन साफ करने का सेफ तरीका

  • सबसे पहले अपना लैपटॉप बंद कर दें और उसका चार्जर भी निकाल दें. स्क्रीन काली रहने पर धूल और गंदगी आसानी से दिख जाती है.
  • शुरुआत में हमेशा एक साफ और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज करें. स्क्रीन को हल्के हाथों से छोटे-छोटे गोल घुमाते हुए साफ करें. इससे धूल और उंगलियों के निशान हट जाते हैं.
  • पेपर टॉवल, टिश्यू, नैपकिन या पुरानी टी-शर्ट जैसी चीजों से स्क्रीन साफ करने की गलती न करें. ये देखने में भले ही मुलायम लगें, लेकिन धीरे-धीरे स्क्रीन पर छोटे-छोटे स्क्रैच डाल सकते हैं.
  • अगर स्क्रीन पर जिद्दी दाग हों, तो माइक्रोफाइबर कपड़े को थोड़ा-सा डिस्टिल्ड पानी लगाकर हल्का गीला कर लें. ध्यान रहे कपड़ा सिर्फ थोड़ा नम होना चाहिए, ज्यादा गीला नहीं.
  • कभी भी पानी या कोई क्लीनिंग लिक्विड सीधे लैपटॉप स्क्रीन पर स्प्रे न करें. इससे स्क्रीन खराब हो सकती है.
  • जरूरत पड़े तो इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बने खास ‘स्क्रीन-सेफ क्लीनर’ का यूज कर सकते हैं.

सफाई करते समय इन गलतियों से बचें

लैपटॉप स्क्रीन साफ करते समय ग्लास क्लीनर, ब्लीच, एसीटोन या ज्यादा तेज अल्कोहल वाले प्रोडक्ट यूज करने से बचें. आजकल ज्यादातर स्क्रीन पर खास एंटी-ग्लेयर या एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग होती है, जिसे तेज केमिकल खराब कर सकते हैं. स्क्रीन साफ करते समय बहुत जोर से दबाकर रगड़ना भी एक बड़ी गलती है. लैपटॉप की स्क्रीन टीवी के मुकाबले काफी पतली और नाज़ुक होती है. इसलिए हल्के हाथ से साफ करें.

यह भी पढ़ें: मिनटों में मिलेगा खोया हुआ फोन, चाहे साइलेंट मोड में ही क्यों न हो, जानें आसान तरीका

Previous article मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल नहीं लिया कोई वेतन, बिना सैलरी के कैसे होती है करोड़ों की कमाई?
Next article ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए जुटी लोगों की भीड़
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel