[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Aadhaar App से मिनटों में हो जाएगा एड्रेस अपडेट, बस फॉलो कर लें ये आसान स्टेप्स

Aadhaar App से मिनटों में हो जाएगा एड्रेस अपडेट, बस फॉलो कर लें ये आसान स्टेप्स

0
Aadhaar App से मिनटों में हो जाएगा एड्रेस अपडेट, बस फॉलो कर लें ये आसान स्टेप्स
आधार ऐप

अब आधार में पता बदलवाने के लिए न तो छुट्टी लेने की जरूरत है और न लंबी कतारों में खड़े होने की. क्योंकि, जिस काम के लिए पहले आधार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते था और लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता था, वह अब कुछ मिनटों में ही स्मार्टफोन से पूरा हो सकता है. UIDAI के नए Aadhaar App ने एड्रेस अपडेट प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है, जिससे कुछ आसान से स्टेप्स के जरिए कोई भी अपने आधार में अपना एड्रेस अपडेट कर सकता है. जानिए ऑनलाइन ऐप के जरिए एड्रेस अपडेट करने का पूरा प्रोसेस.

आधार में पता कैसे अपडेट करें?

आधार ऐप के जरिए एड्रेस अपडेट करने के लिए यहां दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें.

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के ऐप स्टोर से ऑफिशियल Aadhaar App डाउनलोड करें.
  • डाउनलोड होने के बाद ऐप ओपन कर अपना आधार नंबर डालें.
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें.
  • इसके बाद आपको MPIN सेट करना या फेस/बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करना पड़ सकता है.
  • लॉगिन के बाद Services सेक्शन में जाएं और Address Update ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें.
  • इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ के लिए ऑप्शन मिलेंगे. जैसे आप खुद के एड्रेस प्रूफ से या उसी पते पर रहने वाले किसी परिवार के सदस्य के आधार के जरिए एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं.
  • अगर आप अपने डॉक्यूमेंट से अपडेट कर रहे हैं, तो आपको बिजली बिल, बैंक डॉक्यूमेंट या कोई भी वैलिड एड्रेस प्रूफ की क्लियर फोटो अपलोड करनी होगी.
  • इसके बाद नया एड्रेस ध्यान से भरें और Preview करके सारी जानकारी चेक कर लें.
  • आखिरी स्टेप में Face Authentication के जरिए अपनी आइडेंटिटी को कन्फर्म करें.
  • इसके बाद आपको 75 रुपये की फीस पेमेंट करनी होगी और आपका काम हो जाएगा.

कितने समय में अपडेट होगा पता?

रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद UIDAI आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करेगा. आमतौर पर कुछ दिनों से लेकर 1–2 हफ्तों के अंदर नया पता आधार में अपडेट हो जाता है.

Aadhaar ऐप के अन्य फीचर्स

इस नये आधार ऐप के जरिए यूजर्स सिर्फ एड्रेस अपडेट ही नहीं, बल्कि कई तरह की सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. जैसे यूजर अपने आधार में नंबर और नाम अपडेट कर सकते हैं. ऐप के जरिए अपने फोन में 5 Aadhaar प्रोफाइल बना सकते हैं. फैमिली में बच्चों या डिपेंडेंट्स का आधार मैनेज करना आसान होगा. Aadhaar कॉन्टैक्ट कार्ड फीचर, जिससे लिमिटेड जानकारी सुरक्षित तरीके से शेयर की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: आपका आधार नंबर कहीं गलत हाथों में तो नहीं? ऐसे चेक करें हिस्ट्री और जानें कहां-कहां हुआ इस्तेमाल

Previous article घर में कैसी हो फर्नीचर की दिशा और पारिवारिक खुशहाली का संबंध
Next article इस महाशिवरात्रि दिखना है सुंदर और ग्रेसफुल, तो पहनें ये सूट डिजाइन 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel