[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ

क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ

0
क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ
Mobile Update: मोबाइल अपडेट करने के फायदे

Mobile Update: आजकल हमारे मोबाइल फोन इतने स्मार्ट हो गए हैं कि बड़े-बड़े काम मिनटों में निपटा सकते हैं. अब यह छोटू डिवाइस सिर्फ सिर्फ कॉल या मैसेज करने के लिए नहीं रहा, बल्कि हमारी जिंदगी का इतना जरूरी हिस्सा बन गया है कि एक दिन भी इसके बिना रह पाना मुश्किल है. चाहे ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन शॉपिंग, या फिर एंटरटेनमेंट, हर जगह यह हमारा साथ देते हैं.

ऐसे में इसे समय-समय पर अपडेट (Mobile Update) करना भी बहुत जरूरी है. लेकिन कई लोग इन अपडेट्स को इग्नोर कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ये छोटी सी गलती बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. आइए आज आपको बताते हैं 5 ऐसे कारण जिनसे पता चलता है कि फोन अपडेट करना क्यों जरूरी है.

सिक्योरिटी का खतरा

आजकल हैकर्स तरह-तरह के दांव-पेंच लगाते हैं मोबाइल को हैक करने के लिए. इसी लिए मोबाइल कंपनियां हर महीने सिक्योरिटी पैच अपडेट भेजती हैं ताकि आप अपने फोन को हैकर्स और वायरस से सेफ रख सके. अगर आप ये अपडेट (Mobile Update) इंस्टॉल नहीं करेंगे तो आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है और कभी-कभी फोन भी कंट्रोल से बाहर हो सकता है.

ऐप्स लैग कर सकते हैं

ज्यादातर ऐप्स नए सॉफ्टवेयर वर्जन के हिसाब से बनाए जाते हैं. अगर फोन अपडेट न हो या पुराना वर्जन हो तो ऐप्स ठीक से नहीं चलेंगे. कभी-कभी ऐप क्रैश हो जाते हैं या बिल्कुल ही ओपन नहीं होते या फिर उनमें ग्लिच जैसी समस्या आती है.

नए फीचर्स मिलते हैं

अपडेट्स के साथ कई बार नए फीचर्स और बेहतर सुविधाएं भी आती हैं. अगर आप अपडेट (Mobile Update) नहीं करेंगे तो ये नए फीचर्स से वंचित रहेंगे और पुराने वर्जन पर ही फंसे रहेंगे.

बैटरी और स्पीड में सुधार

कभी-कभी बैटरी और प्रोसेसर को बेहतर बनाने वाले भी अपडेट्स कंपनियां समय-समय पर लाती रहती है. अगर इन्हें समय पर इंस्टॉल न करें तो बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है और फोन स्लो चलने लगेगा.

बग्स दूर होते हैं

पुराने वर्जन में कई तरह के बग्स आ जाते हैं, जिससे फोन हैंग हो सकता है या डेटा उड़ भी सकता है. अपडेट (Mobile Update) करने से ये बग्स ठीक हो जाते हैं और फोन स्मूदली चलता है.

यह भी पढ़ें: Vivo T4 Pro 5G हो गया लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP डुअल कैमरा, हैरान कर देगी कीमत

यह भी पढ़ें: 25 हजार से कम में 7000mAh+ बैटरी वाले स्मार्टफोन: Vivo, Oppo, Realme, Redmi, iQOO में आपकी पसंद कौन?

Previous article Ganesh Chaturthi Rangoli Design: गणेश उत्सव में लाएं रंगों की रौनक, बनाएं ये 8 सुंदर रंगोली डिजाइन 
Next article Instant Sabudana Aata Dosa Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी व्रत डोसा,आसान स्टेप्स के साथ
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel