[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology घर में लगा TV बन जाएगा कंप्यूटर, मुकेश अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया JioPC, चेक करें फीचर्स और कीमत

घर में लगा TV बन जाएगा कंप्यूटर, मुकेश अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया JioPC, चेक करें फीचर्स और कीमत

0
घर में लगा TV बन जाएगा कंप्यूटर, मुकेश अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया JioPC, चेक करें फीचर्स और कीमत
JioPC Launched

JioPC: मुकेश अंबानी की कंपनी Jio ने अपना नया JioPC लॉन्च किया है. यह एक क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल कंप्यूटर है जो आपके टीवी को एक पावरफुल क्लाउड-बेस्ड कंप्यूटर में बदल देता है. इसे Jio Set Top Box के साथ जोड़ा जाता है और इसके लिए भारी-भरकम कंप्यूटर या रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती. JioPC स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल और नॉर्मल यूजर्स के लिए एक किफायती, सुरक्षित और हमेशा उपलब्ध रहने वाला कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है. आइए जानते हैं JioPC के फीचर्स और कीमत के बारे में.

JioPC क्या है?

JioPC एक क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल पीसी सर्विस है जो Jio Set Top Box के जरिए काम करती है. जब आप इस सेट टॉप बॉक्स में माउस और कीबोर्ड जोड़ते हैं, तो यह डिवाइस एक कंप्यूटर की तरह काम करने लगता है. इसकी मदद से आप कई तरह के जरूरी काम बड़ी आसानी से कर सकते हैं. 

टीवी बन जाएगा कंप्यूटर

आपको बता दें कि JioPC फिलहाल फ्री ट्रायल फेज में है और इसे वेटलिस्ट के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है. आमंत्रण मिलने के बाद यूजर्स कीबोर्ड और माउस को अपने टीवी से कनेक्ट कर वर्चुअल डेस्कटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इस सर्विस में पहले से ही LibreOffice इंस्टॉल मिलता है, जबकि Microsoft Office के एप्लिकेशन ब्राउजर के माध्यम से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. हालांकि, फिलहाल JioPC में कैमरा और प्रिंटर जैसे बाहरी डिवाइसों का सपोर्ट नहीं दिया गया है. आपको बता दें कि अगर आपके पास जियो ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं है तो आप इसे 5,499 रुपये देकर अलग से भी खरीद सकते हैं.

JioPC के फीचर्स 

  • क्लाउड डेस्कटॉप एक्सपीरियंस: आपका वर्चुअल कंप्यूटर क्लाउड पर रन करता है और सीधे टीवी स्क्रीन पर स्ट्रीम होता है.
  • मेंटेनेंस फ्री सिस्टम: हार्डवेयर रिपेयर, अपग्रेड या सॉफ्टवेयर अपडेट की कोई जरूरत नहीं होती.
  • सेफ क्लाउड स्टोरेज: डिवाइस खोने या रिसेट होने पर भी आपकी सभी फाइलें डेटा क्लाउड में सेफ रहते हैं
  • कम लागत वाला समाधान: इसमें महंगे हार्डवेयर या भारी निवेश की जरूरत नहीं पड़ती.
  • AI बेस्ड ऐप्स और प्री-इंस्टॉल सॉफ्टवेयर: इसमें AI पर आधारित टूल्स के साथ-साथ LibreOffice जैसे जरूरी सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल हैं.
  • स्टडी और वर्क के लिए बेस्ट: यह स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक ऑप्शन है.

Prime-Netflix का महंगा सब्सक्रिप्शन मिल रहा Free! बस करना होगा ये काम, फिर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

क्या Chrome और Edge ब्राउजर का हो जाएगा The End? कैसे AI Browser बदल देंगे ब्राउजिंग का तरीका, जानिए

Previous article Amarnath Yatra: अमरनाथ की वादियों में महादेव के जयकारों की गूंज, 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक कर चुके दर्शन
Next article Viral Video: मालिक संग पप्पी की शरारत, वीडियो देख खुश हो जाएगा मन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel