[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio Hotstar Domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, Reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात

Jio Hotstar Domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, Reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात

0
Jio Hotstar Domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, Reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात
Jio Hotstar Domain

Jio Hotstar Domain: जियो सिनेमा (Jio Cinema) और हॉटस्टार (Hotstar) के मर्जर की चर्चा बाजार में गर्म है. इसी के बीच दिल्ली के एक ऐप डेवलपर ने पूरे बाजार का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. जियो हॉटस्टार मर्जर (Jio Hotstar Merger) से पहले 28 साल के इस ऐप डेवलपर जियो हॉटस्टार डॉट कॉम (JioHotstar.com) डोमेन खरीद लिया है. इसके एवज में उसने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के सामने 1 करोड़ रुपये से अधिक की डिमांड रख दी है.

Jio Hotstar Domain.jpg
Jio hotstar domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात 3

जियो हॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन बेचकर करेगा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमबीए

जियो हॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन (JioHotstar.com Domain) खरीदनेवाले दिल्ली के इस ‘टेकी’ ऐप डेवलपर ने अपना नाम गुप्त रखने का फैसला लिया है. इस डोमेन के बदले वह रिलायंस (Reliance) से 1 करोड़ रुपये चाहता है. इन पैसों से वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज (University of Cambridge) से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) करना चाहता है. यह युवक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में कुछ समय पहले भी बिता चुका है. वहां उसका प्रोग्राम शॉर्ट टर्म रहा, और कोविड महामारी के दौरान उसे अपना कोर्स ऑनलाइन पूरा करने की नौबत आ गई. अब जियो हॉटस्टार डॉट कॉम का डोमेन बेचकर वह इस बार फुल टाइम एमबीए कोर्स करने के लिए के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी वापस लौटेगा.

कहां से आया खुराफाती आइडिया?

जियोसिनेमा और हॉटस्टार के बीच मर्जर से जुड़ी खबरें सितंबर 2024 में चल रही थीं. उसी समय इस ऐप डेवलपर ने 5 हजार रुपये से कम में जियो हॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन रजिस्टर कर लिया था. इसके बाद डेवलपर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से संपर्क साधने की कोशिश की. कंपनी के अधिकारियों को कुछ ई-मेल भेजने और वहां से कोई जवाब न मिलने के बाद इस युवक ने जियो हॉटस्टार डॉट कॉम (JioHotstar.com) की वेबसाइट पर एक पत्र लिख कर अपने एमबीए के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की है. इस युवक ने पत्र में यह भी लिखा है कि जब रिलायंस ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सावन (Saavn) को खरीदा था, तब उसने इस म्यूजिक सर्विस ऐप को जियोसावन (Jio Saavn) नाम दिया था. ऐसे में उसे लगा कि इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है, इसलिए उसने जियो हॉटस्टार डोमेन (Jio Hotstar Domain) खरीद लिया. रिपोर्ट्स की मानें, तो ताजा जानकारी यह है कि रिलायंस ने इस युवक से संपर्क किया है और उसे डोमेन के रजिस्ट्रेशन फीस की पेशकश की है. इससे आनाकानी करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

X Post

Jio को महंगा पड़ा Tariff Hike, 1 करोड़ लोगों ने छोड़ा साथ, मुकेश अंबानी की कंपनी अब क्या करेगी?

Mukesh Ambani का दिवाली गिफ्ट, Jio लाया सस्ते मोबाइल फोन, इनकी कीमत रीचार्ज से भी सस्ती

Previous article Vettaiyan OTT Release: रजनीकांत-अमिताभ की ‘वेट्टैयन’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एंजॉय
Next article Diwali with Plant: इस साल मनाएं पौधों वाली दिवाली, घर लाएं ये खास प्लांट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel