[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Mukesh Ambani की कंपनी का गजब ऑफर, धनतेरस-दिवाली पर मुफ्त सोना और लाखों के इनाम जीतने का मौका

Mukesh Ambani की कंपनी का गजब ऑफर, धनतेरस-दिवाली पर मुफ्त सोना और लाखों के इनाम जीतने का मौका

0
Mukesh Ambani की कंपनी का गजब ऑफर, धनतेरस-दिवाली पर मुफ्त सोना और लाखों के इनाम जीतने का मौका
JioFinance Dhanteras Offer 2025: 2% Free Gold और ₹10 लाख तक के इनाम का मौका

धनतेरस और दिवाली का त्योहार सोने की खरीदारी के बिना अधूरा माना जाता है. इसी शुभ अवसर पर जियो फाइनेंस (JioFinance) लेकर आया है शानदार ऑफर – जहां ग्राहक डिजिटल सोना खरीदकर 2% तक फ्री गोल्ड पा सकते हैं और साथ ही ₹10 लाख तक के इनाम जीतने का मौका भी.

यह ऑफर न केवल सोना खरीदने को आसान बना रहा है, बल्कि इस बार दिवाली पर घर बैठे समृद्धि का मौका भी दे रहा है.

Jio Gold 24K Days ऑफर क्या है?

जियोफाइनेंस ने इस धनतेरस और दिवाली पर Jio Gold 24K Days ऑफर शुरू किया है. यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है और 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक चलेगा.

ग्राहक My Jio App या Jio Finance App के जरिये डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं और ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. अब सोना खरीदने के लिए लंबी कतारों में लगने या ज्वेलरी शॉप जाने की जरूरत नहीं- सबकुछ ऐप से ही संभव है.

2% फ्री गोल्ड का ऑफर कैसे मिलेगा?

अगर आप 18 से 23 अक्टूबर के बीच ₹2,000 या उससे अधिक का डिजिटल सोना खरीदते हैं, तो आपको 2% मुफ्त सोना मिलेगा. यह बोनस गोल्ड 72 घंटे के भीतर आपके JioGold वॉलेट में अपने आप जमा हो जाएगा. उदाहरण के तौर पर, अगर आप ₹10,000 का सोना खरीदते हैं, तो आपको ₹200 मूल्य का अतिरिक्त सोना मुफ्त मिलेगा.

₹10 लाख तक के इनाम जीतने का मौका

इस ऑफर की सबसे खास बात है- मेगा प्राइज ड्रॉ. अगर आप ₹20,000 या उससे अधिक मूल्य का सोना खरीदते हैं, तो आपको 2% मुफ्त गोल्ड के साथ-साथ Jio Gold Mega Prize Draw में शामिल होने का मौका मिलेगा. इस ड्रॉ में ग्राहकों को जीतने का मौका मिलेगा- स्मार्टफोन, LED टीवी, सोने के सिक्के, मिक्सर ग्राइंडर, और गिफ्ट वाउचर. कुल मिलाकर ₹10 लाख तक के शानदार इनाम दिये जाएंगे. भाग्यशाली विजेताओं के नाम 27 अक्टूबर, 2025 को घोषित किये जाएंगे.

क्यों खास है यह ऑफर?

घर बैठे डिजिटल सोना खरीदने की सुविधा

2% मुफ्त सोना- तुरंत रिवॉर्ड के साथ

₹10 लाख तक के ईनाम जीतने का मौका

सुरक्षित, पारदर्शी और 24K शुद्ध सोना

धनतेरस पर शुभ निवेश का मौका

यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो नकद या ज्वेलरी शॉप पर जाए बिना डिजिटल तरीके से सोना खरीदना चाहते हैं.

धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों शुभ माना जाता है?

भारत में सदियों से माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदने से घर में धन, समृद्धि और सौभाग्य आता है. जियोफाइनेंस का यह ऑफर इस पारंपरिक मान्यता को आधुनिक तकनीक से जोड़ता है, जिससे अब डिजिटल रूप में भी सोना खरीदना शुभ और सुरक्षित हो गया है.

ऑफर की मुख्य बातें एक नजर में

Jio Finance का यह ऑफर लोगों को डिजिटल गोल्ड खरीदने का आसान और सुरक्षित तरीका दे रहा है. जहां पहले सोना खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप या बैंक जाना पड़ता था, अब यह सब काम MyJio ऐप से कुछ क्लिक में संभव है. डिजिटल गोल्ड पूरी तरह से 24 कैरेट गोल्ड के रूप में खरीदा जाता है, जो 100% प्योरिटी की गारंटी के साथ आता है.

घर बैठे सुरक्षित तरीके से सोना खरीदने का मौका

अगर आप धनतेरस – दिवाली पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो JioFinance का Jio Gold 24K Days Offer आपके लिए शानदार मौका है. ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्दी करें – 18 से 23 अक्टूबर 2025 तक ही! घर बैठे सुरक्षित तरीके से सोना खरीदें, 2% फ्री गोल्ड पाएं और साथ ही ₹10 लाख तक के इनाम जीतने का अवसर भी हासिल करें. इस धनतेरस, निवेश भी शुभ हो और लाभ भी दोगुना!

Dhanteras इस बार मनाएं ऑनलाइन, ये 5 ऐप्स बेचते हैं 24K Gold

धनतेरस पर ऑनलाइन खरीदें सोना, चांदी या डायमंड ज्वेलरी; अमेजन पर बरस रहे जबरदस्त ऑफर्स

धनतेरस पर ऑनलाइन गोल्ड-सिल्वर खरीदने से पहले गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें, वरना मिनटों में हो जाएंगे ठगी के शिकार

Previous article Bihar Elections 2025: अपने बड़े मुस्लिम नेता को BJP ने लगाया ‘किनारे’, ना बनाया कैंडिडेट, ना स्टार प्रचारक
Next article चेकपोस्ट होकर गुजरने वाले सभी वाहनों की लें तलाशी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel