[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology JioCinema यूजर्स की मौज! OTT स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म हुआ 51% तक सस्ता, जानें नयी कीमतें

JioCinema यूजर्स की मौज! OTT स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म हुआ 51% तक सस्ता, जानें नयी कीमतें

0
JioCinema यूजर्स की मौज! OTT स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म हुआ 51% तक सस्ता, जानें नयी कीमतें
JioCinema Price Cut

JioCinema Price Cut: रिलायंस जियो ने अपनी जियो सिनेमा सेवा के जरिये ओटीटी स्ट्रीमिंग के यूजर्स को खुशखबरी दी है. कंपनी ने अपने पॉपुलर जियो सिनेमा प्लान्स की कीमतों में बड़ा बदलाव करते हुए भारी छूट देने का ऐलान किया है. इससे ग्राहक अब बहुत कम कीमत पर फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी शो और लाइव क्रिकेट मैच जैसे मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं. जहां नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनीलिव और जी5 जैसे ओटीटी प्लैटफाॅर्म्स अक्सर महंगी मासिक या वार्षिक सदस्यताएं लेते हैं, वहीं जियो सिनेमा ग्राहकों को सस्ती दरों पर आकर्षक पैकेज ऑफर कर रहा है.

59 वाला प्लान अब कितने में आयेगा?

Jio के 59 रुपये वाले बेसिक प्लान पर अब 51 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिससे इसका मूल्य घटकर केवल 29 रुपये हो गया है. इस प्लान के तहत ग्राहक महीने भर के लिए अपनी पसंदीदा फिल्में और शोज देख सकते हैं. हालांकि इस प्लान में एक समय में केवल एक डिवाइस पर ही लॉगिन किया जा सकता है. यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो बहुत कम कीमत में जियो सिनेमा का आनंद लेना चाहते हैं.

149 रुपये वाला प्लान 89 का हुआ

जियो सिनेमा का प्रीमियम प्लान 149 रुपये का है, लेकिन अब इस पर 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिससे इसका मूल्य घटकर 89 रुपये हो गया है. इस प्लान के तहत ग्राहक एक साथ चार डिवाइस पर लॉगिन कर सकते हैं और शानदार 4K वीडियो क्वाॅलिटी में स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

किफायती सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं

रिलायंस जियो ने कुल मिलाकर अपने ओटीटी प्लैटफॉर्म पर मूल्य निर्धारण को लेकर अन्य स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स के मुकाबले ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. जियो सिनेमा के ये प्लान किफायती सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करते हैं, जिससे मनोरंजन प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर बन गया है.

Jio Cinema Premium Plans: 29 रुपये में महीनेभर फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का डोज, OTT का ऐक्सेस भी मिलेगा

Previous article jsca league : स्कूल ऑफ क्रिकेट की जीत में अंशु कुमार चमके
Next article आग से पांच घर जले, लाखों का नुकसान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel