[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 189 रुपये में Jio या Vi? जानिए किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा

189 रुपये में Jio या Vi? जानिए किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा

0
189 रुपये में Jio या Vi? जानिए किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा
जियो बनाम वीआई

Jio vs Vi Rs 189 Prepaid Plan: रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया दोनों ही देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां हैं. दोनों ही के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में अपने करोड़ों यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए जियो और वीआई उन्हें अलग-अलग कीमत पर कई सारे प्लान्स ऑफर कर रहे हैं. हालांकि, कुछ प्लान्स ऐसे हैं जो जियो और वीआई के पास एक जैसे हैं. यानी कि दोनों कंपनियां अपने यूजर्स को एक ही कीमत पर प्लान ऑफर कर रही है, लेकिन उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स अलग-अलग है. जैसे कि अब जियो और वीआई के 189 रुपये वाले प्लान को ही ले लीजिए. दोनों कंपनियां एक ही कीमत पर प्लान ऑफर कर रही है, लेकिन इनमें वाले बेनिफिट्स बिल्कुल अलग हैं. आइए जानते हैं जियो या वीआई कौन 189 रुपये में ज्यादा फायदा दे रहा है.

जियो का 189 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 189 plan

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 189 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी दे रहा है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए सिर्फ 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. हालांकि, आपको इस प्लान को रिचार्ज MyJio ऐप से करना होगा.

जियो का 189 रुपये वाला प्लान
जियो का 189 रुपये वाला प्लान

वीआई का 189 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 189 plan

जियो की तरह वीआई भी अपने यूजर्स को 189 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है. हालांकि, वीआई अपने इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 26 दिनों की ही वैलिडिटी दे रहा है. इसके अलावा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS का फायदा यूजर्स इस प्लान में उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में वीआई सिर्फ 1GB डेटा का फायदा यूजर्स को दे रहा है. वहीं, इस प्लान में और कोई भी एक्स्ट्रा बेनिफिट्स नहीं मिल रहे हैं.

वीआई का 189 रुपये वाला प्लान
वीआई का 189 रुपये वाला प्लान

किसका प्लान है बेस्ट?

देखा जाये तो, वैलिडिटी से लेकर डेटा बेनिफिट्स में जियो का प्लान सबसे ज्यादा फायदेमंद है. कॉलिंग-SMS के अलावा, जियो 189 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा और JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस दे रहा है. वहीं, दूसरी तरफ वीआई सिर्फ 26 दिन की वैलिडिटी और 1GB डेटा दे रहा है. ऐसे में जियो अपने प्लान में वीआई के प्लान के मुकाबले 2 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ 1जीबी एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा दे रहा है.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: कीमत एक, फायदे अलग-अलग, जानिए 859 रुपये में कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा बेनिफिट्स

Previous article WPL 2026: गुजरात को लगा बडा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुई स्टार विकेटकीपर, BCCI के नियम से बढी मुसीबत
Next article विपक्ष ममता बनर्ती पर हमलावर, बंगाल में उठी राष्ट्रपति शासन की मांग
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel