[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio vs Airtel: Unlimited 5G DATA के साथ 56 दिनों वाला प्लान किसका है सस्ता?

Jio vs Airtel: Unlimited 5G DATA के साथ 56 दिनों वाला प्लान किसका है सस्ता?

0
Jio vs Airtel: Unlimited 5G DATA के साथ 56 दिनों वाला प्लान किसका है सस्ता?
जियो बनाम एयरटेल रिचार्ज प्लान

Jio vs Airtel: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio और Airtel में हमेशा से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. दोनों ही कंपनियों के करोड़ों यूजर्स हैं और दोनों ही अच्छे नेटवर्क और 5G इंटरनेट सर्विस के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में Jio और Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करते हैं. जिसमें मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा और साल भर के प्लान्स मौजूद हैं. इतना ही नहीं, दोनों कंपनियां कई प्लान्स तो एक जैसे ही ऑफर कर रही है. जिसमें से एक है 56 दिनों वाला प्लान. तो फिर चलिए जानते हैं कि 56 दिनों वाले प्लान Jio और Airtel में से कौन ज्यादा सस्ता यूजर्स को दे रहा है.

Jio का 56 दिनों वाला प्लान | Jio 56 Days Validity Plan

Jio अपने यूजर्स को 56 दिनों वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ कंपनी दे रही है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है. वहीं, इस प्लान कि कीमत 629 रुपये है. यानी कि रोजाना के 11 रुपये खर्च पर आप 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

Image 32
Jio का 56 दिनों वाला प्लान

Airtel का 56 दिनों वाला प्लान | Airtel 56 Days Validity Plan

Jio की तरह एयरटेल भी अपने करोड़ों यूजर्स को 56 दिनों वाला प्लान ऑफर करती है. जिसमें भी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ कंपनी दे रही है. अन्य बेनेफिट्स कि बात करें तो इसमें Free Hellotunes, फ्री Spam Alert और Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस यूजर्स को मिलेगा. वहीं, कीमत में यह जियो से 20 रुपये महंगा है. एयरटेल के इस प्लान की कीमत 649 रुपये है.

Image 33
Airtel का 56 दिनों वाला प्लान

कौन सा है बेस्ट?

बेनेफिट्स के मामले में देखा जाए तो दोनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को एक जैसे ही बेनेफिट्स दे रही है. 56 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 फ्री SMS और साथ में हर दिन 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा. इसके अलावा जहां जियो अपने यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस दे रहा है तो वहीं एयरटेल Free Hellotunes, Spam Alert और Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस दे रहा है. हालांकि, कीमत में थोड़ा फर्क है. इस प्लान के लिए एयरटेल यूजर्स को 20 रुपये ज्यादा देने पड़ते हैं. ऐसे में जियो का ये 56 दिनों वाला प्लान यूजर्स के लिए एयरटेल के मुकाबले सस्ता है.

Phonepe या Google Pay नहीं, MyJio पर मिलेगा Jio का ये सस्ता प्लान

₹500 से कम में Airtel के धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

Previous article आधार कार्ड अपडेट अक्टूबर 2025: लिंक्ड मोबाइल नंबर बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
Next article Bihar Elections 2025: “मर्यादा में रहें तेजस्वी”, तेज प्रताप की छोटे भाई को सलाह, लालू परिवार में फिर बवाल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel