[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio Vs Airtel: 3999 रुपये वाले एनुअल प्लान में कौन दे रहा ज्यादा फायदा?

Jio Vs Airtel: 3999 रुपये वाले एनुअल प्लान में कौन दे रहा ज्यादा फायदा?

0
Jio Vs Airtel: 3999 रुपये वाले एनुअल प्लान में कौन दे रहा ज्यादा फायदा?
Jio vs Airtel

अगर आप भी अपने नंबर पर एनुअल रिचार्ज करना चाहते हो, लेकिन Jio और Airtel के बीच कन्फ्यूज हो कि दोनों में किसका प्लान बेहतर है, तो फिरये खबर आपके लिए है. आज हम आपको जियो और एयरटेल के 3999 रुपये वाले एनुअल प्लान के बीच का फर्क बताने वाले हैं. यूं तो दोनों कंपनियों के प्लान की कीमत एक ही है, लेकिन दोनों के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स में बहुत अंतर है. किसी के प्लान में OTT और AI फीचर्स ज्यादा मिल रहे हैं, तो किसी के प्लान में सिक्योरिटी और प्रीमियम टूल्स का फायदा दिया जा रहा है. ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले दोनों प्लान के बीच का फर्क समझना जरूरी हो जाता है.

Jio का 3999 रुपये वाला एनुअल प्लान

Jio का 3999 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी पूरे साल आपको बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. इस प्लान में रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो पूरे साल में करीब 912.5GB डेटा बनता है. साथ ही अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलेंगे.

एंटरटेनमेंट के लिए यूजर्स को JioTV ऐप के जरिए FanCode एक्सेस, JioTV और JioAICloud के साथ 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है. इतना ही नहीं, प्लान में 3 महीने का JioHotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसके अलावा कंपनी 18 महीने का Google Gemini Pro एक्सेस भी दे रही है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और AI फीचर्स जैसे Nano Banana का सपोर्ट मिलता है.

Airtel का 3999 रुपये वाला एनुअल प्लान

Airtel का 3999 रुपये वाला प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें भी यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स के साथ रोज 100 SMS मिलते हैं.

एंटरटेनमेंट के लिए Airtel अपने प्लान में एक साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन देता है. इसके अलावा 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलता है. इस प्लान की खास बात Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन है, जिसकी वैल्यू करीब 4000 रुपये बताई गई है. इसके साथ यूजर्स को Safe Network फीचर, स्पैम कॉल और फर्जी लिंक अलर्ट, बैंकिंग OTP सुरक्षा और मुफ्त Hello Tunes जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

कौन सा प्लान रहेगा बेहतर?

अगर आपको OTT कंटेंट, AI फीचर्स और ज्यादा एंटरटेनमेंट पसंद है, तो Jio का 3999 रुपये वाला प्लान ज्यादा अच्छा ऑप्शन है. वहीं अगर आप कंटेंट क्रिएशन, बिजनेस या एडिटिंग जैसे काम करते हैं, तो Airtel का प्लान बेहतर ऑप्शन बन सकता है क्योंकि इसमें Adobe Express Premium जैसी सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा Airtel अपने यूजर्स को स्पैम प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी फीचर्स भी देता है, जो कई लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹200 में YouTube Premium, Prime Video और JioHotstar! Jio का नया OTT प्लान मचा रहा धूम

Previous article नप के टैक्स पर 5% छूट, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 10% तक लाभ
Next article ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति गठित
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel