[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology New JioBharat Phones: जियो के दो नये 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

New JioBharat Phones: जियो के दो नये 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

0
New JioBharat Phones: जियो के दो नये 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

V3 और V4 मोबाइल की कीमत 1099 रुपये प्रति फोन रखी गई है
455 से अधिक लाइव टीवी प्लैटफॉर्म्स मिलेंगे
मात्र 123 रुपये में होगा मंथली रीचार्ज

JioBharat V3 and V4: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में रिलायंस जियो ने दो नये 4जी फीचर फोन लॉन्च किये हैं. V3 और V4, दोनों ही 4जी फीचर फोन जियोभारत सीरीज के तहत लॉन्च किये गए हैं. नये मॉडल्स 1099 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारे जाएंगे. पिछले साल जियोभारत V2 मॉडल को लॉन्च किया गया था, जिसने भारतीय फीचर फोन मार्केट में हलचल मचा दी थी. कंपनी के मुताबिक लाखों 2जी उपभोक्ता जियोभारत फीचर फोन के माध्यम से 4जी में शिफ्ट हो चुके हैं.

अगली पीढ़ी के ये नये 4जी फीचर फोन आधुनिक डिजाइन, 1000mAh की दमदार बैटरी, 128 GB तक के एक्सपैंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आते हैं. जियोभारत फोन को मात्र 123 रुपये में मासिक रीचार्ज कराया जा सकता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14 GB डेटा भी मिलेगा.

V3 और V4 दोनों मॉडल जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट जैसे कुछ बेहतरीन प्री-लोडेड ऐप्स के साथ आयेंगे. 455 से अधिक लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और खेल सामग्री भी ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी. दूसरी तरफ जियो-पे सहज भुगतान और जियो-चैट असीमित वॉयस मैसेजिंग, फोटो शेयर और ग्रुप चैट के अनेकों विकल्प देता है.

जियो भारत V3 और V4 जल्द ही सभी मोबाइल स्टोर्स के साथ-साथ JioMart और Amazon पर भी उपलब्ध होंगे.

India Mobile Congress 2024: 190 से अधिक देशों की आईटीयू वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली 2024 आज से शुरू, PM Modi ने किया उद्घाटन

Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio का खूब बढ़ा मुनाफा, हर यूजर से कमाये 195 रुपये

Previous article Tamil Nadu Board Exam 2025: तमिल नाडु बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक
Next article INDvsNZ: क्या है भारतीय क्रिकेट टीम की परेशानी, चिन्नास्वामी की पिच पर किसको मिलेगा मौका?
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel