[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology जियो का झारखंड में जलवा: TRAI की मई IDT रिपोर्ट में टॉप पर

जियो का झारखंड में जलवा: TRAI की मई IDT रिपोर्ट में टॉप पर

0
जियो का झारखंड में जलवा: TRAI की मई IDT रिपोर्ट में टॉप पर
TRAI Report

TRAI Report: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की मई 2025 की स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) रिपोर्ट ने झारखंड में रिलायंस जियो की नेटवर्क गुणवत्ता की पुष्टि की है. रिपोर्ट के अनुसार, रांची शहर और लातेहार जिले में जियो ने सभी प्रमुख नेटवर्क मापदंडों में अन्य टेलिकॉम ऑपरेटरों को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

ड्राइव टेस्ट 24 से 28 मई 2025 के बीच किया गया, जिसमें 218.6 किमी की गाड़ी द्वारा और 3.4 किमी की पैदल दूरी तय की गई. इस परीक्षण में वॉइस कॉल की गुणवत्ता, कॉल ड्रॉप रेट, डेटा स्पीड और 5Gहॉटस्पॉट की परफॉर्मेंस को परखा गया.

स्पीड के मामले में मजबूत की अपनी पकड़

वॉयस कॉल मेट्रिक्स में जियो ने कॉल सेटअप सक्सेस रेट (CSSR), ड्रॉप कॉल रेट (DCR) और मीन ओपिनियन स्कोर (MOS) जैसे संकेतकों में उच्च अंक प्राप्त किए. वहीं डेटा फ्रंट पर जियो ने 224.77 Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड और 25.93 Mbps की अपलोड स्पीड देकर स्पीड के मामले में अपनी पकड़ मजबूत की. हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 5G डाउनलोड स्पीड 289.62 Mbps तक पहुंची, जिससे स्मूदस्ट्रीमिंग और हाई-क्वाॅलिटी वीडियो कॉलिंग संभव हुई.

यह रिपोर्ट 13 शहरों और कई क्षेत्रों को कवर करते हुए बनाई गई थी, जिसमें झारखंड के अलावा गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्य भी शामिल थे. लेकिन झारखंड में खासतौर पर जियो का प्रदर्शन सबसे अलग रहा.

TRAI की रिपोर्ट झारखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल डिवाइड को कम करने में जियो की भूमिका को महत्वपूर्ण बताती है. उच्च गुणवत्ता वाली कनेक्टिविटी और तेज स्पीड ने डिजिटल इंडिया के विजन को धरातल पर उतारने में अहम योगदान दिया है.

आज करें रिचार्ज और 2026 तक पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा! जल्दी चेक करें Jio के ये प्लान्स

बिहार-झारखंड में Jio फिर बना किंग, मई में जोड़े 3.28 लाख से ज्यादा नए यूजर्स, BSNL को लगा झटका

Previous article Motihari: लायंस क्लब ने डॉक्टरों व सीए को किया सम्मानित
Next article Siddaramaiah vs Shivakumar: मेरे पास क्या विकल्प है? सिद्धारमैया के 5 साल तक CM ने रहने के बयान पर बोले शिवकुमार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel