[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology जियो का ₹200 OTT Pass लॉन्च, 15 OTT ऐप्स और 1000+ टीवी चैनल्स का फायदा

जियो का ₹200 OTT Pass लॉन्च, 15 OTT ऐप्स और 1000+ टीवी चैनल्स का फायदा

0
जियो का ₹200 OTT Pass लॉन्च, 15 OTT ऐप्स और 1000+ टीवी चैनल्स का फायदा
Jio Recharge

भारत में ओटीटी प्लैटफॉर्म्स की बढ़ती संख्या ने यूजर्स के लिए मनोरंजन तो बढ़ाया है, लेकिन हर ऐप के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना जेब पर भारी पड़ने लगा है. ऐसे में अब जियो ने एक ऐसा नया ओटीटी पास लॉन्च किया है, जो कम कीमत में कई प्रीमियम प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस देने का दावा करता है. कंपनी का नया ₹200 वाला Jio OTT Pass उन यूजर्स को टार्गेट करता है, जो एक ही रिचार्ज में फिल्में, वेब सीरीज, लाइव टीवी और डेटा जैसी सुविधाएं चाहते हैं. खास बात यह है कि इस प्लान में YouTube Premium और Prime Video जैसे बड़े प्लैटफॉर्म भी शामिल किए गए हैं.

₹200 में मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

जियो के नए OTT Pass की कीमत 200 रुपये रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी. इस प्लान के साथ यूजर्स को 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा. वहीं जिन इलाकों में जियो 5G उपलब्ध है, वहां अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा. कंपनी का कहना है कि यह प्लान उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो मोबाइल पर ही ज्यादातर कंटेंट देखते हैं और अलग-अलग ऐप्स का खर्च कम करना चाहते हैं.

Image 387
जियो ott पास / pic: jio

एक ही प्लान में 15 OTT प्लैटफॉर्म

इस नए पैक में YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition और JioHotstar Mobile + Hollywood जैसे बड़े प्लैटफॉर्म शामिल हैं. इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Tarang Plus, Kanccha Lannka और TimesPlay जैसे दूसरे ऐप्स का ऐक्सेस भी मिलेगा. इनमें से कई प्लैटफॉर्म JioTV के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

कंपनी के मुताबिक यूजर्स 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे. इसमें एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, स्पोर्ट्स और रीजनल चैनल्स शामिल हैं. Star, Sony, Sun TV और Discovery नेटवर्क के कई चैनल्स इस पैक का हिस्सा होंगे.

किसे मिलेगा फायदा?

यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, जो अलग-अलग ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं. मौजूदा समय में YouTube Premium, Prime Video और दूसरे प्लैटफॉर्म्स का अलग-अलग खर्च काफी ज्यादा हो सकता है. ऐसे में एक ही रिचार्ज में मल्टीपल सर्विस मिलने से यूजर्स की बचत हो सकती है.

हालांकि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक के पास पहले से एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी होगा. यानी यह प्लान एक ऐड-ऑन पैक की तरह काम करेगा.

ऐसे एक्टिव कर सकेंगे नया Jio OTT Pass

जियो यूजर्स इस नए OTT Pass को MyJio ऐप, Jio.com, जियो रिटेल स्टोर और दूसरे रिचार्ज प्लैटफॉर्म्स के जरिए एक्टिव कर सकते हैं. रिचार्ज के बाद सभी सपोर्टेड ऐप्स और टीवी चैनल्स का एक्सेस मिल जाएगा. कंपनी को उम्मीद है कि यह प्लान मोबाइल एंटरटेनमेंट सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है.

यह भी पढ़ें: Prepaid और Postpaid में हैं कन्फ्यूज? यहां समझें किस प्लान में है असली फायदा

Previous article जमशेदपुर में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी
Next article America में Board Exams का सिस्टम नहीं? फिर कैसे पास होते हैं बच्चे
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel