[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 90 दिन की वैलिडिटी, 20GB बोनस डेटा और Google AI Pro भी, जियो का यह प्लान काफी खास

90 दिन की वैलिडिटी, 20GB बोनस डेटा और Google AI Pro भी, जियो का यह प्लान काफी खास

0
90 दिन की वैलिडिटी, 20GB बोनस डेटा और Google AI Pro भी, जियो का यह प्लान काफी खास
जियो रिचार्ज प्लान (Photo: AI Generated)

अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलें, तो Jio का यह प्लान आपके काम आ सकता है. खास बात यह है कि इसमें कंपनी पूरे 20GB बोनस डेटा दे रही है. यानी रेगुलर डेटा के अलावा एक्स्ट्रा इंटरनेट का भी फायदा आपको मिलेगा. इतना ही नहीं, प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, Google Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन और OTT बेनिफिट्स भी शामिल हैं. तो आइए जल्दी से जान लेते हैं इस प्लान की कीमत और इसमें मिलने वाले सभी फायदों के बारे में.

कितनी कीमत है प्लान की?

हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 899 रुपये है. खास बात यह है कि यह कोई नया रिचार्ज प्लान नहीं है, बल्कि Jio के मौजूदा प्लान्स में से एक है. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलता है. अगर आप ज्यादा डेटा यूज करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए काफी काम का है.

यह भी पढ़ें: 28 दिन वाले Jio प्लान्स की फुल लिस्ट, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा OTT, AI और बहुत कुछ

क्या-क्या मिलते हैं फायदे?

इस प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं. खास बात यह है कि कंपनी इसमें एक्स्ट्रा 20GB बोनस डेटा भी देती है. जब आपका रोजाना मिलने वाला 2GB डेटा खत्म हो जाता है, तब यह बोनस डेटा अपने आप यूज होना शुरू हो जाता है.

Jio Rs 899 Plan Details
Jio rs 899 plan details (photo: jio)

एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लान के साथ 90 दिनों की वैलिडिटी वाला JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इतना ही नहीं, Jio इस प्लान के साथ 18 महीनों का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. इसके जरिए आप Google के कई एडवांस AI टूल्स और फीचर्स यूज कर सकते हैं. इस प्लान के साथ 50GB का फ्री JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है. इससे आपकी फाइल्स, फोटो और जरूरी डेटा को ऑनलाइन सेफ रखना आसान हो जाता है.

अगर रोजाना के हिसाब से देखें तो इस प्लान की लागत करीब 9.99 रुपये प्रतिदिन पड़ती है. ऐसे में डेटा खत्म होने की चिंता लगभग नहीं रहती, खासकर उन यूजर्स के लिए जो Jio के 5G नेटवर्क एरिया में रहते हैं और भरपूर इंटरनेट यूज करना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Ads Free YouTube से लेकर OTT तक, Jio इन दो प्लान्स में दे रहा कई सारे फायदे

Previous article IPL 2026 का ट्रॉफी जीतते ही वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
Next article मगध मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और नर्स में तनातनी, अभद्रता के आरोप में काम ठप कर धरने पर बैठीं महिला नर्सिंग स्टाफ
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel