[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio का 84 दिनों वाला प्लान लूट रहा महफिल, सस्ते दाम में दे रहा अनलिमिटेड फायदे

Jio का 84 दिनों वाला प्लान लूट रहा महफिल, सस्ते दाम में दे रहा अनलिमिटेड फायदे

0
Jio का 84 दिनों वाला प्लान लूट रहा महफिल, सस्ते दाम में दे रहा अनलिमिटेड फायदे
Jio 799 Plan Details

Jio 799 Plan: अगर आप भी अपने फोन में जियो का सिम यूज कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. ऐसा इसलिए क्यूंकि जियो ने अपना प्लान पोर्टफोलियो में थोड़े बदलाव किये हैं. कंपनी अब ज्यादातर यूजर्स को लंबे समय तक चलने वाले रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है. यानी अगर आप सस्ते और ज्यादा दिन तक चलने वाले प्लान ढूंढ रहे थे तो आपकी तलाश यहीं खत्म हो सकती है. जियो के इस प्लान ने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं उसकी वैलिडिटी 84 दिन की है. आइए आपको इस प्लान की जानकारी थोड़ी डिटेल में बताते हैं.

Jio का 799 रुपये वाला प्लान 

जियो के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 799 रुपये है. इसे एक बार रिचार्ज करा लेने के बाद आपको पूरे 84 दिन तक दोबारा रिचार्ज की टेंशन नहीं रहेगी. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर चाहे एयरटेल हो, वीआई हो या फिर बीएसएनएल, बिना रुकावट अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही डेली 100 SMS फ्री भेजने को सुविधा भी मिलेगी.

डेटा की बात करें तो इस प्लान में रोजमर्रा के कामों के लिए आपको अच्छा-खासा इंटरनेट मिल जाता है. इसमें कंपनी 84 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 126GB डेटा देती है. यानी हर दिन आपको 1.5GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो नेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी.

मिलते हैं एक्स्ट्रा बेनिफिट्स 

जियो का यह प्लान भी बाकी प्लान्स की तरह एक्स्ट्रा फायदे लेकर आता है. इस प्लान में आपको 90 दिन के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जहां आप नई मूवीज और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं. साथ ही इसमें जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, जिससे आप बिना पैसे दिए ढेर सारे टीवी चैनल्स देख सकते हैं. इसके अलावा कंपनी इस प्लान के साथ 50GB का जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है.

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel, Vi Plans Under 200: कम कीमत में अनलिमिटेड फायदे के साथ आते हैं ये प्लान्स, चेक करें डिटेल्स

यह भी पढ़ें: Jio 9th Anniversary Offer: यूजर्स को मिलेगा 3 दिन तक मुफ्त अनलिमिटेड डेटा, 1 महीने का रिचार्ज FREE

Previous article Shabana Mahmood: पाकिस्तानी मूल की शबाना महमूद कौन हैं? जो ब्रिटेन की नई गृहमंत्री बनी
Next article Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025 में षष्ठी एवं सप्तमी का श्राद्ध-तर्पण एक ही दिन, रखें विशेष ध्यान
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel