[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब बिना रुके देखिए मूवी-सीरीज, Jio के इन दो प्लान्स में मिल रहा एक्स्ट्रा 20GB डेटा फ्री

अब बिना रुके देखिए मूवी-सीरीज, Jio के इन दो प्लान्स में मिल रहा एक्स्ट्रा 20GB डेटा फ्री

0
अब बिना रुके देखिए मूवी-सीरीज, Jio के इन दो प्लान्स में मिल रहा एक्स्ट्रा 20GB डेटा फ्री
जियो एक्स्ट्रा डेटा प्लान्स

Jio Recharge Plan: आप अपनी कोई फेवरेट सीरीज या मूवी देख रहे हो और उसी वक्त डेटा लिमिट का अलर्ट आ जाए, तो पूरे मूड की बैंड बज जाती है, फिर क्या डेटा के लिए एक्स्ट्रा पैसे लगाओ और फिर मूवी कंप्लीट करो. ऐसे में दिमाग में यही बात पहले आती है, कि कोई ऐसा प्लान मिल जाये जिसमें डेटा का ज्यादा फायदा मिले, लेकिन सस्ते में. क्योंकि, 2.5GB या 3GB डेटा वाले प्लान्स महंगे आते हैं. इसी परेशानी को समझते हुए देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को दो ऐसे दमदार प्लान्स ऑफर कर रहा है, जिनमें डेली डेटा के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है. यानी अब स्ट्रीमिंग हो या स्क्रॉलिंग, बीच में रुकने की टेंशन खत्म. आइए जानते हैं जियो के इन दो खास प्लान्स के बारे में.

जियो का 749 रुपये वाला प्लान

जियो के दो प्लान्स में से एक है 749 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में कंपनी 72 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. 72 दिनों तक यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. डेटा कि बात करें, तो 72 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. यानी कि हर दिन आप 2.5GB डेटा यूज कर सकते हैं. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा.

जियो का 749 रुपये वाला प्लान
जियो का 749 रुपये वाला प्लान

जियो का 899 रुपये वाला प्लान

एक्स्ट्रा डेटा वाला दूसरा प्लान है 899 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा कंपनी दे रही है. साथ ही 5G यूजर्स इस प्लान में भी अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा उठा सकते हैं.

जियो का 899 रुपये वाला प्लान
जियो का 899 रुपये वाला प्लान

दोनों प्लान में और क्या मिलेंगे बेनिफिट्स?

जियो के 749 और 899 रुपये वाले प्लान में एक्स्ट्रा डेटा के साथ और भी कई बेनिफिट्स मिलेंगे. दोनों प्लान्स में यूजर्स को-

  • 3 महीने तक JioHotstar (Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन
  • 2 महीने JioHome का फ्री ट्रायल
  • JioTV का फ्री एक्सेस
  • 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज
  • 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस

यह भी पढ़ें: Netflix और AI का डबल बेनिफिट, वीकेंड पर एंटरटेनमेंट के लिए Jio का 1299 रुपये वाला प्लान है बेस्ट, देखें डिटेल्स

यह भी पढ़ें: WiFi यूजर्स के लिए Jio लाया 369 रुपये वाला सस्ता प्लान, सस्ते में 84 दिन तक नंबर रहेगा एक्टिव

Previous article Tej Pratap Yadav : नाम में गांधी लिखने से कोई गांधीवादी नहीं हो जाता- राहुल गांधी पर तेज प्रताप का बड़ा हमला
Next article Bhojpuri: ‘आओ मेरी जान’ नशे की हालत में महिमा सिंह को बुलाते दिखे पवन सिंह, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel