[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 2026 में बार-बार रिचार्ज की नहीं होगी टेंशन, Jio के इस प्लान को कर लें बस एक्टिव, साल भर मिलेंगे अनलिमिटेड बेनिफिट्स

2026 में बार-बार रिचार्ज की नहीं होगी टेंशन, Jio के इस प्लान को कर लें बस एक्टिव, साल भर मिलेंगे अनलिमिटेड बेनिफिट्स

0
2026 में बार-बार रिचार्ज की नहीं होगी टेंशन, Jio के इस प्लान को कर लें बस एक्टिव, साल भर मिलेंगे अनलिमिटेड बेनिफिट्स
जियो हीरो एनुअल प्लान

Jio Hero Annual Plan: आज से नये साल की शुरुआत हो गई है. आज दिन भर लगभग दोस्तों और रिश्तेदारों के नये साल की बधाई देने के लिए कॉल्स और मैसेज आएंगे, लंबी बातचीत चलेगी और दोस्तों के साथ मजेदार ग्रुप चैट्स होंगे. लेकिन अगर आज आपके मोबाइल रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी खत्म हो गई, तो फिर ये मजा चिड़चिड़ेपन में बदल जाएगा. क्योंकि, ऐसे मौकों पर रिचार्ज प्लान का खत्म हो जाना और फिर नंबर रिचार्ज करना सबसे बड़ी टेंशन होती है. हालांकि, आप इस टेंशन से सिर्फ इस महीने ही नहीं, बल्कि पूरे 2026 तक के लिए बच सकते हैं. जी हां, अगर आपको हर महीने रिचार्ज की चिकचिक नहीं चाहिए, तो फिर आपके लिए देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो आपके लिए लेकर आई है नये साल के लिए खास Hero Recharge Annual Plan. इस प्लान में आपको पूरे साल भर के लिए रिचार्ज से छुटकारा मिल जाएगा.

क्या है Jio Hero Annual Plan?

जियो का हीरो रिचार्ज एनुअल प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. यानी कि एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे 2026 तक आप टेंशन फ्री रहेंगे. इसके अलावा, इस एनुअल प्लान में आपको पूरे 365 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2.5GB अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर डेली डेटा के खत्म होने की भी टेंशन नहीं होगी. क्योंकि, जियो अपने 5जी यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दे रहा है. ऐसे में आप हर दिन जितना चाहे उतना डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं.

जियो का एनुअल प्लान
जियो का एनुअल प्लान

मिलेंगे और भी कई बेनिफिट्स

जियो के इस प्लान में आपको JioTV और jioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन पूरे साल भर के लिए मिलेगा. यानी कि अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट भी अनलिमिटेड. साथ ही स्टोरेज के लिए आपको 50GB JioAICloud का फ्री स्टोरेज का फायदा भी मिलेगा, जिससे आप अपने फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को क्लाउड स्टोरेज में सेफ रख सकते हैं.

फ्री Google Gemini Pro का फ्री ऐक्सेस

जियो के इस प्लान में सबसे बड़ी खासियत है, कि आपको 12 महीने नहीं बल्कि 18 महीनों के लिए फ्री में Google Gemini Pro Plan का सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलेगा. यानी कि इमेज जेनरेट करने से लेकर कोई भी काम के लिए आप फ्री में Gemini का फायदा उठा सकते हैं. बता दें Google Gemini Pro Plan के सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 35,100 रुपये है. ऐसे में जियो ये ऑफर अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा है. हालांकि, ये ऑफर 18 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले यूजर्स के लिए है.

प्लान की कितनी है कीमत?

इस प्लान की कीमत 3599 रुपये है और यह पूरे 365 दिनों तक चलेगा.

यह भी पढ़ें: 349 रुपये में Jio दे रहा Free 2TB Google One Storage, जानिए क्लेम करने का तरीका

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel Rs 799 Plan: एक दाम लेकिन बेनिफिट्स में अंतर, जानिए किसका प्लान रिचार्ज करना है फायदेमंद

Previous article Airport: नये साल में बिहार को मिलेगी सबसे लंबे पुल की सौगात, सुपौल एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान
Next article रूस ने दिया पुतिन के घर पर हमले का वीडियो सबूत, लेकिन क्या यह सच है?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel