[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology FREE में देखना है Panchayat Season 4? Jio ने कर दिया जुगाड़, 84 दिनों तक मिलेगा Amazon Prime का मजा

FREE में देखना है Panchayat Season 4? Jio ने कर दिया जुगाड़, 84 दिनों तक मिलेगा Amazon Prime का मजा

0
FREE में देखना है Panchayat Season 4? Jio ने कर दिया जुगाड़, 84 दिनों तक मिलेगा Amazon Prime का मजा
Jio Plan With Amazon Prime

Jio Recharge Plan: भारत की पॉपुलर वेब सीरीज की गिनती में पंचायत सीरीज का नाम बेशक शुमार है. लोग इसके सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह शो 24 जून को रिलीज होने जा रहा है और इसे देखने के लिए आपके पास Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है. हालांकि, अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं क्योंकि Jio की तरफ से एक खास प्लान के जरिए आप इस ट्रेंडिंग सीजन को बिना एक्स्ट्रा खर्च के देख सकते हैं.

Jio का यह प्लान नया नहीं है लेकिन इसके जरिए यूजर्स Amazon Prime Video का फ्री एक्सेस पा सकते हैं. इसके लिए आपको जियो का 1029 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लेना होगा जिसमें डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT जैसे फायदे शामिल हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान के बारे में.

Jio का ₹1029

जियो का ₹1029 प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही, इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS मुफ्त दिए जा रहे हैं. इस प्लान में यूजर्स को कुल 168GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है यानी प्रतिदिन 2GB डेटा. इस प्लान को और भी आकर्षक बनाता है इसमें मिलने वाला जियो TRUE 5G अनलिमिटेड डेटा जो योग्य यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: BGMI लवर्स को Jio का तोहफा, ₹600 से भी कम में पेश किए 2 धमाकेदार ‘गेमिंग प्लान्स’

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ओटीटी सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite और 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री एक्सेस मिलता है. 

कॉलिंग, डेटा और ओटीटी के साथ-साथ इस प्लान में आपको 50GB का फ्री एआई क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा. यह सुविधा खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगी जिन्हें डॉक्यूमेंट्स, मीडिया और बैकअप के लिए सुरक्षित स्टोरेज की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: BSNL 5G को मिला नया नाम, हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस होगी Quantum 5G, बढ़ेगी Jio-Airtel की टेंशन

Previous article डीजीपी राजीव कृष्णा का बड़ा ऐलान! लखनऊ में शुरू हुई यूपी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी ट्रेनिंग
Next article Bihar News: संभावित बाढ़ से पहले इस जिले में गंडक नदी पर बड़ी तैयारी, पुल एवं एप्रोच पथ का होगा निर्माण
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel