[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio का गजब प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar का मजा, कीमत जान आप भी कहेंगे इतना सस्ता!

Jio का गजब प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar का मजा, कीमत जान आप भी कहेंगे इतना सस्ता!

0
Jio का गजब प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar का मजा, कीमत जान आप भी कहेंगे इतना सस्ता!
Jio rs 100 plan

Jio Recharge Plan: भारत की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी जियो अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए और आकर्षक प्लान पेश करती रहती है. जियो के पोर्टफोलियो में कई सारे किफायती प्लान्स से लेकर महंगे प्लान्स शामिल हैं. देशभर में बड़ी संख्या में लोग जियो की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं. यदि आप भी इन यूजर्स में से एक हैं तो आज हम आपको जियो के एक ऐसे किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें न सिर्फ बेहतरीन फायदे मिलते हैं, बल्कि यह आपकी जेब पर दवाब भी नहीं डालता.

Jio के सिर्फ ₹100 वाला प्लान  

जियो का मात्र ₹100 वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें यूजर्स को इंटरनेट डेटा के साथ-साथ मुफ्त OTT बेनिफिट का भी लाभ मिलता है. गौर करने वाली बात यह है कि महज 100 रुपये में कंपनी आपको तगड़े लाभ दे रही है. यानी सिर्फ 100 रुपये खर्च कर आप पूरे 90 दिनों तक OTT कंटेंट का भरपूर आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel का जलवा, Netflix से लेकर ZEE5 तक सारे OTT का मजा मिलेंगे इन तीन प्लान्स में, जानें कीमत

कितना डेटा मिलेगा?

जियो के इस सस्ते प्लान में की बात करें तो इसमें आपको कुल 5GB डेटा मिलता है. जैसे ही 5GB डेटा की लिमिट पूरी हो जाती है आपकी इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 kbps रह जाएगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में केवल डेटा की सुविधा दी गई है यानी आपको कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलेगी.

JioHotstar का मिलेगा सब्सक्रिप्शन 

भले ही कंपनी इस प्लान में कॉलिंग या SMS जैसी सेवाएं न दे रही हो लेकिन वह 100 रुपये के प्लान में यूजर्स को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त देती है. केवल 100 रुपये खर्च कर यूजर्स पूरे 90 दिनों यानी तीन महीनों तक JioHotstar की सुविधाओं का बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू

Previous article पुलिस पर हमले में पांच आरोपित गिरफ्तार
Next article Bihar News: अब इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होगी यात्रियों के लिए व्यवस्था, शानदार है लुक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel