[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio के 84 डेज वाले 3 धाकड़ प्लान; अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भर-भर कर डेटा, चुनें अपने लिए बेस्ट

Jio के 84 डेज वाले 3 धाकड़ प्लान; अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भर-भर कर डेटा, चुनें अपने लिए बेस्ट

0
Jio के 84 डेज वाले 3 धाकड़ प्लान; अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भर-भर कर डेटा, चुनें अपने लिए बेस्ट
Jio Recharge Plan

Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को महंगे प्लान्स से लेकर सस्ते प्लान्स ऑफर कर रही है. मंथली हो या फिर एनुअल कंपनी हर तरह के प्लान्स लेकर आती है ताकि यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से प्लान ले सके. ऐसे में ज्यादातर यूजर्स 84 दिन वाला प्लान ही सेलेक्ट करते हैं. कंपनी भी कई सारे 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर कर रही है. जिसमें अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनेफिट्स यूजर्स को मिलते हैं. ऐसे में सही प्लान लेना बहुत जरूरी होता है ताकि आपकी जरूरत भी पूरी हो जाए और आपके पैसे भी बर्बाद न हो. आज हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा 3 महीने वाला प्लान सही रहेगा.

Jio ने लॉन्च किए 5 नये गेमिंग प्लान:₹48 से शुरू, फ्री मिलेगा JioGamesCloud ऐक्सेस

जियो का 799 रुपये वाला प्लान

  • प्लान: 799 रुपये
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग/SMS: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और डेली के 100 फ्री SMS
  • डेटा: डेली 1.5GB डेटा
  • अन्य बेनेफिट्स: JioHotstar, Jio Tv और Jio AI Cloud का फ्री एक्सेस

किसके लिए है बेस्ट: ऐसे तो जियो का ये प्लान सभी यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है. लेकिन ऐसे यूजर्स जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा नहीं पड़ती और उन्हें बस कॉलिंग के लिए रिचार्ज चाहिए तो उनके लिए ये बेस्ट है.

जियो का 859 रुपये वाला प्लान

  • प्लान: 859 रुपये
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग/SMS: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और डेली के 100 फ्री SMS
  • डेटा: डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
  • अन्य बेनेफिट्स: JioHotstar, Jio Tv और Jio AI Cloud का फ्री एक्सेस

किसके लिए है बेस्ट: ऐसे यूजर्स जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा पड़ती और उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. साथ ही अगर यूजर 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें अनलिमिटेड डेटा के लिए भी ये ज्यादा फायदेमंद प्लान रहेगा.

जियो का अन्य 889 रुपये वाला प्लान

  • प्लान: 889 रुपये
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग/SMS: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और डेली के 100 फ्री SMS
  • डेटा: डेली 1.5GB डेटा
  • अन्य बेनेफिट्स: JioHotstar, Jio saavn, Jio Tv और Jio AI Cloud का फ्री एक्सेस

नोट: 889 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स आपको 799 रुपये वाले प्लान में भी मिल जाएंगे. 889 रुपये वाले प्लान में बस आपको जियो सावन का एक्सेस मिलेगा. ऐसे में अगर आप को जियो सावन का फ्री एक्सेस चाहिए तो आप इस 889 रुपये के प्लान को ले सकते हैं. अगर नहीं तो फिर आपके लिए 799 रुपये वाला प्लान बेस्ट है.

100 रुपये में जियो दे रहा 299 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के फायदे

यह भी पढ़ें: JIO लाया जबरदस्त प्लान, अब 336 दिनों तक नंबर रहेगा ऑन, कीमत बस इतनी…

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? JIO का यह प्लान है बेस्ट ऑप्शन, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article लखनऊ-मुंबई के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जून के अंत में आएगा टाइम टेबल
Next article IPL 2025: भोजपुरी सितारों ने अनोखे अंदाज में दी RCB को जीत की बधाई, यूजर्स भी पोस्ट पर खूब दे रहे रिएक्शन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel