[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इंटरनेट नहीं चाहिए? जियो का यह प्लान आपके लिए है

इंटरनेट नहीं चाहिए? जियो का यह प्लान आपके लिए है

0
इंटरनेट नहीं चाहिए? जियो का यह प्लान आपके लिए है
बिना डेटा वाला जियो प्लान, कॉलिंग और एसएमएस का मजा

भारत में टेलीकॉम कंपनियों के बीच किफायती रिचार्ज प्लान्स (Jio Recharge Plans) की होड़ हमेशा बनी रहती है. जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई वैल्यू पैक्स शामिल किये हैं, जिनमें से एक ऐसा प्लान है जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. यह प्लान कम कीमत में लंबी वैधता और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आता है, जिससे यह बजट-फ्रेंडली विकल्प बन जाता है.

84 दिन की वैधता वाला सबसे सस्ता पैक

जियो का यह वैल्यू पैक ₹448 में उपलब्ध है और इसमें 84 दिन की वैधता मिलती है. यह उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो केवल कॉलिंग और मैसेजिंग पर निर्भर रहते हैं और डेटा का इस्तेमाल नहीं करते.

कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स

  • अनलिमिटेड कॉलिंग पूरे भारत में, रोमिंग समेत
  • 1000 SMS का फायदा, जिससे बेसिक कम्युनिकेशन आसानी से हो सके
  • डेटा ऐक्सेस नहीं, अलग से पैक लेना होगा.

ध्यान दें कि इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अगर यूजर को डेटा की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें अलग से डेटा पैक खरीदना होगा. जियो पोर्टल पर डेटा पैक्स की शुरुआती कीमत ₹11 से शुरू होती है.

कॉम्प्लीमेंट्री ऐप्स का ऐक्सेस

इस रिचार्ज के साथ जियो कुछ ऐप्स का ऐक्सेस भी देता है. इसमें JioTV और JioAICloud जैसी सेवाएं शामिल हैं, जो मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज की जरूरतों को पूरा करती हैं.

किसके लिए है यह प्लान?

यह पैक उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं. बुजुर्ग यूजर्स, सेकेंडरी नंबर रखने वाले लोग या सिर्फ कॉलिंग पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए यह एक किफायती विकल्प है.

यह भी पढ़ें: 500 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का यह प्लान सस्ता है या महंगा, देखें बेनेफिट्स

Previous article iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन
Next article गाजर की फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स 
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel