[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio Recharge: छोटे रीचार्ज प्लान में जियो ने कर दिया खेला, जानकर झटका लगेगा

Jio Recharge: छोटे रीचार्ज प्लान में जियो ने कर दिया खेला, जानकर झटका लगेगा

0
Jio Recharge: छोटे रीचार्ज प्लान में जियो ने कर दिया खेला, जानकर झटका लगेगा
Jio Cheapest Recharge

Jio Recharge: देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने दो प्लान्स में बदलाव किया है. ये दोनों ही डेटा वाउचर हैं, जो एडिशनल डेटा के लिए संभवतः यूजर्स की पहली पसंद होते हैं. हम बात कर रहे हैं जियो के 19 रुपये और 29 रुपये के डेटा वाउचर की. इन दोनों प्लान्स में अब तक यूजर्स को मौजूदा प्लान तक की वैलिडिटी के लिए डेटा का फायदा मिलता था.

पहले क्या थी व्यवस्था?

जियो 19 रुपये के रीचार्ज पैक में 1GB डेटा ऑफर करती है. वहीं, 29 रुपये में कंपनी 2GB डेटा देती है. इनकी वैधता अब तक बेस प्लान की वैधता जितनी होती थी. यानी अगर आपका बेस प्लान 28 दिनों का है और आपने पहले दिन ही 19 रुपये का रीचार्ज किया है, तो आप 28 दिनों तक 1GB डेटा को यूज कर सकते थे.

अब क्या बदला है?

हालांकि, अब जियो कंपनी ने इन प्लान्स की वैधता में ही बदलाव किया है. अब इन वाउचर्स के साथ आपको बेस प्लान वाली वैधता नहीं मिलेगी. 19 रुपये के डेटा वाउचर के साथ आपको 1 दिन की वैधता के लिए 1GB डेटा मिलेगा. यानी आप जिस दिन रीचार्ज करेंगे, उसी दिन के लिए आपको डेटा मिलेगा.

29 रुपये के प्लान में क्या बदला है?

वहीं 29 रुपये के डेटा वाउचर की बात करें, तो इसमें कंज्यूमर्स को 2 दिनों की वैलिडिटी के लिए 2GB डेटा मिलेगा. हाल ही में TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और SMS के लिए अलग से रीचार्ज जारी करने के आदेश दिये हैं. निजी टेलीकॉम कंपनियां ऐसे रीचार्ज प्लान का विरोध कर रही थीं क्योंकि अब उन्हें अब बिना डेटा वाले और सस्ते रीचार्ज प्लान भी जारी करने होंगे.

जियो यूजर्स को नये साल का तोहफा! 601 रुपये में मिलेगा 365 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा

Jio Recharge Plan: बंद होने वाला है 500GB डेटा वाला जियो का यह प्लान

Jio vs Airtel: किसका न्यू ईयर ऑफर ज्यादा दमदार, खुद देख लीजिए

Jio SIM एक्टिव रखने के लिए ये है सबसे सस्ता रीचार्ज

Previous article दिल्ली चुनाव में अजीत पवार की एंट्री, इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार
Next article Jharkhand News: दुर्घटना और अपराधिक घटनाओं में लगेगी लगाम, सड़क सुरक्षा को लेकर उठाया जा रहा ये कदम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel