[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio Recharge: हर महीने 75 रुपये से कम खर्च पर मिलेगी सालभर की वैलिडिटी

Jio Recharge: हर महीने 75 रुपये से कम खर्च पर मिलेगी सालभर की वैलिडिटी

0
Jio Recharge: हर महीने 75 रुपये से कम खर्च पर मिलेगी सालभर की वैलिडिटी
Jio Recharge Plan

Jio Recharge: रिलायंस जियो ने बीतते समय के साथ अपने प्लान्स को और बेहतर बनाया है और कई अलग-अलग तरह के प्लान्स दिये गए हैं. आज जियो के पास प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में पॉपुलर प्लान्स, ट्रू 5G अनलिमिटेड प्लान्स, एंटरटेनमेंट प्लान्स, डेटा बूस्टर, एन्युअल प्लान्स, जियो फोन और इंटरनेशनल रोमिंग जैसी कैटेगरी शामिल हैं. आप अगर कम बजट में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं और आपके पास जियोफोन है, तो जियो का 895 रुपये वाला रीचार्ज आपके लिए बढ़िया हो सकता है.

JioPhone यूजर्स के लिए है यह प्लान

जियो के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसकी वैलिडिटी 336 दिनों की है. इसका मतलब यह है कि लगभग सालभर आप इसके बेनिफिट्स एंजॉय कर सकते हैं. इस रीचार्ज प्लान में 28 दिनों के साइकल के 12 प्लान्स मिलते हैं. हर 28 दिनों के लिए 2GB डेटा दिया जाता है, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान 24GB डेटा.

डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी. साथ ही मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा, जिससे किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल किया जा सकता है. हर 28 दिनों में 50 एसएमएस भी दिये जाते हैं. इसके साथ ही, जियो सिनेमा, जियोटीवी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

हर दिन का खर्च 3 रुपये से भी कम

रिलायंस जियो का यह सस्ता प्लान खासतौर पर उन लोगों तैयार किया गया है, जो कंपनी का फीचर फोन जियोफोन का इस्तेमाल करते हैं और कम खर्च में सालभर तक कॉलिंग बेनिफिट्स चाहते हैं. 895 रुपये में यह जियो रीचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प है. 895 रुपये के हिसाब से इस प्लान के हर दिन की कीमत 2.66 रुपये यानी 3 रुपये से भी कम है. वहीं, 336 दिन के हिसाब से अगर एक महीने का खर्च निकाला जाए, तो यह 75 रुपये से भी कम बैठता है.

Jio SIM एक्टिव रखने के लिए ये है सबसे सस्ता रीचार्ज

98 दिन वाले प्लान में भर-भर कर मिलेंगे बेनिफिट्स, करोड़ों यूजर्स की मौज

Previous article Bihar News: निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड देखने बिहटा पहुंचे मुख्य सचिव, जाम को लेकर कही ये बात
Next article Ranchi News: रिम्स प्रबंधन ने कहा : डॉक्टरों की पर्ची निजी दवा दुकानों तक नहीं पहुंच पाये
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel