[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? JIO का यह प्लान है बेस्ट ऑप्शन, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी

सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? JIO का यह प्लान है बेस्ट ऑप्शन, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी

0
सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? JIO का यह प्लान है बेस्ट ऑप्शन, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी
Jio ₹1049 Plan

JIO Only Calling Plan: अगर आप जियो यूजर हैं और बस कॉलिंग वाले प्लान की तलाश में हैं तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए दो नए ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें यूजर्स सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा पाएंगे. साथ ही इन प्लान्स में यूजर्स को फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. जियो के इन नए प्लान्स की कीमत सिर्फ 448 और 1,748 रुपये है. किफायती दाम में लॉन्च हुए इन प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिन और 336 दिन यानी पूरे साल भर की होगी. ऐसे में यूजर्स को पूरे साल भर रिचार्ज करने के झंझट से छुट्टी मिल जाएगी.

सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? सिर्फ 5 रुपये के डेली खर्च पर JIO दे रहा 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी

जियो का 448 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस 448 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 84 दिनों तक यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को फ्री 1000 SMS की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा Jio Cinema और Jio Tv का फ्री एक्सेस भी इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा.

जियो का 1748 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस 1748 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 336 दिन यानी कि पूरे 11 महीनों तक यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को फ्री 3600 SMS की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा JioCinema, JioTV, और JioCloud का फ्री एक्सेस भी इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा.

किसके लिए है बेस्ट ऑप्शन

रिलायंस जियो के ये दो प्लान्स उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है. या फिर ऐसे यूजर्स जो दो नंबरों का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए भी ये प्लान्स अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. इन प्लान्स को लेने के बाद यूजर्स को साल भर रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article विराट कोहली की 5 सबसे यादगार टेस्ट पारियां, अब नहीं दिखेगा वह मास्टरक्लास
Next article ‘आलोचक’ भी हुए भावुक! विराट कोहली के रिटायरमेंट पर संजय मांजरेकर ने कहा; आधुनिक दुनिया का सबसे…
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel