[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio फ्री में दे रहा Snapchat+ सब्सक्रिप्शन, बस कर लें ये प्लान रिचार्ज

Jio फ्री में दे रहा Snapchat+ सब्सक्रिप्शन, बस कर लें ये प्लान रिचार्ज

0
Jio फ्री में दे रहा Snapchat+ सब्सक्रिप्शन, बस कर लें ये प्लान रिचार्ज
जियो अपने दो नए प्लान में दे रहा फ्री स्नैपचैट सब्सक्रिप्शन / एआई इमेज

Reliance Jio ने अपने यूज़र्स के लिए दो नये प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें अब Snapchat+ (Snapchat Plus) सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया गया है. कंपनी ₹111 और ₹459 के दो प्लान यूजर्स के लिए लेकर आयी है. हालांकि, दोनों प्लान्स की खासियतें और फायदे एक-दूसरे से काफी अलग हैं. ₹111 वाला प्लान एक डेटा वाउचर है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है. वहीं ₹459 वाला प्लान पूरी सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है.

Jio का 111 रुपये वाला प्लान

यह प्लान एक डेटा ऐड-ऑन वाउचर है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 5GB डेटा मिलता है. इस प्लान के साथ यूजर दो OTT ऑप्शन में से किसी एक को चुन सकते हैं, जिसमें JioGames Mobile (56 दिनों के लिए) और JioGames Mobile + FanCode + Snapchat+ शामिल हैं.

इन सब्सक्रिप्शन को MyJio ऐप के जरिए यूजर्स एक्टिवेट कर सकते हैं.

जियो का 459 रुपये वाला प्लान

कंपनी का ₹459 वाला प्लान एक फुल सर्विस प्लान है, जिसमें कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं. इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और डेली 2GB डेटा + 5GB बोनस डेटा शामिल है.

इसके अलावा इस प्लान में कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जैसे-

  • JioGames Mobile
  • Snapchat+ सब्सक्रिप्शन
  • JioHotstar Mobile (3 महीने)
  • JioAICloud के साथ 50GB फ्री स्टोरेज

इतना ही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को Gemini AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत ₹35,100 बताई गई है. इसके साथ Google Cloud का 5000GB स्टोरेज और अन्य फीचर्स भी दिए जाते हैं.

Snapchat+ सब्सक्रिप्शन में क्या बेनेफिट्स मिलते हैं?

Snapchat+ (Snapchat Plus) स्नैपचेट का एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, जिसमें यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं, जो फ्री वर्जन में नहीं होते. इसमें-

  • यूजर्स किसी एक फ्रेंड को हमेशा के लिए टॉप पर पिन कर सकते हैं.
  • अपने दोस्तों की लोकेशन हिस्ट्री (पिछले 24 घंटे) देख सकते हैं.
  • कौन आपकी स्टोरी दोबारा देख रहा है, यह पता लगा सकते हैं.
  • Snapchat ऐप का आइकन बदल सकते हैं.
  • चैट का बैकग्राउंड कस्टमाइज कर सकते हैं.
  • अलग-अलग नोटिफिकेशन टोन सेट कर सकते हैं.
  • आपके रिप्लाई को क्रिएटर्स ज्यादा आसानी से देख पाते हैं.
  • स्टोरी को ज्यादा समय तक दिखा सकते हैं.
  • प्रोफाइल पर Snapchat+ बैज दिखता है.

जियो के ये प्लान्स क्यों हैं खास?

Reliance Jio फिलहाल पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जो अपने प्लान्स के साथ Snapchat+ एक्सेस दे रही है. यह खास तौर पर यंग यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, क्योंकि Snapchat भारत में यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर ऐप है.

इस तरह के बंडल ऑफर्स के जरिए कंपनी न सिर्फ नए यूजर्स को अट्रैक्ट कर रही है, बल्कि उन्हें लंबे समय तक अपने नेटवर्क से जोड़े रखने की भी कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Jio का SIM बंद होने से बचाना है? ये हैं एक्टिव रखने के सस्ते ऑप्शन

Previous article कौन होते हैं टेक्निकल टेक्सटाइल डिजाइनर? जानिए करियर स्कोप और सैलरी 
Next article Banka पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को सदन से किया बाहर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel