[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Reliance Jio लायी दो सस्ते रीचार्ज प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट

Reliance Jio लायी दो सस्ते रीचार्ज प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट

0
Reliance Jio लायी दो सस्ते रीचार्ज प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट
Jio 5G

Reliance Jio New Value Plan Benefits: रिलायंस जियो ने दो हफ्ते पहले अपने रीचार्ज प्लान्स 25 प्रतिशत तक महंगे कर दिये हैं. साथ ही, जियो ने कुछ किफायती प्लान्स भी बंद कर दिये. जियो ने 149 रुपये और 179 रुपये वाले प्लान्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया. अब जियो अपने यूजर्स के लिए वैल्यू प्लान लेकर आया है. जियो के इन 2 नये प्लान्स की कीमत 189 और 479 रुपये है. इन प्लान्स के साथ रीचार्ज करने पर यूजर्स को कम पैसे के खर्च में ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी. इन प्लान्स में मिलने वाले फायदों के बारे में आइए जानें-

Jio Rs 189 प्लान में क्या फायदे मिलेंगे?

189 रुपये वाले जियो के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. प्लान में कुल 2 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इस प्लान में 28 दिनों के लिए कुल 300 SMS भी मिलते हैं. Jio के इस प्लान में Jio TV, JioCinema, और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है.

Jio Airtel Vi के टैरिफ हुए महंगे, तो BSNL के आये अच्छे दिन, ऐसे पोर्ट कराएं सिम

Jio Recharge हुआ महंगा, तो टेंशन न लें; ये रहा सस्ता वाला जुगाड़

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

Jio Rs 479 प्लान के फायदे क्या हैं?

जियो का 479 रुपये वाला प्लान लगभग 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. इस प्लान में आपको कुल 6 जीबी डेटा मिलता है. जियो के इस प्लान में 84 दिनों तक आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1000 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. साथ ही साथ, यह प्लान जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है.

जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज

जियो के 189 और 479 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स अपनी रेंज में सबसे सस्ते हैं. इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सीमित डेटा मिलता है. ये प्लान्स उन लोगों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं, जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करते हैं, या ऑनलाइन वीडियो नहीं देखते हैं. ऐसे यूजर्स आराम से 28 दिनों तक इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. और अगर ज्यादा डेटा की जरूरत हो, तो जियो के डेटा ऐड ऑन प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं. और साथ में यह भी बता दें कि इस प्लान में Jio TV, JioCinema, JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

Previous article Bangladeshi arrested: नेपाल के रास्ते भारत आने की जुगत में था बांग्लादेशी, बार्डर पर फर्जी दस्तावेज के साथ अरेस्ट
Next article Donald Trump Rally Shooting: हमले के एक दिन बाद क्या कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप ? कहा- पहले फैसला किया…
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel