[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फीचर फोन यूजर्स के लिये Jio लाया नये प्लान्स, जानें कीमत और बेनिफिट्स

फीचर फोन यूजर्स के लिये Jio लाया नये प्लान्स, जानें कीमत और बेनिफिट्स

0
फीचर फोन यूजर्स के लिये Jio लाया नये प्लान्स, जानें कीमत और बेनिफिट्स
जियो फीचर फोन प्लान्स

Reliance Jio ने अपने फीचर फोन यूजर्स के लिए प्रीपेड प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने अब एक नई कैटेगरी 4G Feature Phone Plans लॉन्च की है, जिससे पुराने प्लान्स को हटाकर पूरी लाइनअप को यूजर्स के लिए आसान और समझने लायक बना दिया गया है. अगर आप JioPhone या किसी 4G कीपैड फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह अपडेट सीधे आप पर असर डालता है.

क्यों बदले गए प्लान?

यह बदलाव Telecom Regulatory Authority of India की आपत्तियों के बाद किया गया है. TRAI ने कहा था कि अलग-अलग डिवाइस के लिए बनाए गए रिचार्ज प्लान्स यूजर्स के लिए साफ और समझने में आसान नहीं हैं.

इसी वजह से Reliance Jio ने अपने प्लान्स को आसान और एक जैसा बनाने का फैसला लिया. अब पुराने JioPhone और JioBharat वाले प्लान्स हटाकर उन्हें एक नई कैटेगरी 4G Feature Phone Plans में शामिल कर दिया गया है, ताकि यूजर्स को प्लान समझने में कोई कन्फ्यूजन न हो.

नये Jio 4G फीचर फोन प्लान्स

₹123 प्लान: 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 0.5GB डेटा प्रतिदिन (कुल 14GB), 300 SMS

₹234 प्लान: 56 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 0.5GB डेटा प्रतिदिन (कुल 14GB), 300 SMS

₹369 प्लान: 84 दिन की वैलिडिटी, कुल 42GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग + SMS

₹1,234 प्लान (सालाना): 336 दिन की वैलिडिटी, 0.5GB डेटा प्रतिदिन (168GB कुल), अनलिमिटेड कॉलिंग + 300 SMS

डेटा ऐड-ऑन और नये ऑफर्स

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए कई डेटा ऐड-ऑन प्लान्स भी पेश किए हैं. इनमें ₹26 में 2GB डेटा और ₹62 में 6GB डेटा जैसे ऑप्शन शामिल हैं. इसके अलावा 28 दिन की वैलिडिटी वाले डेली डेटा बूस्टर भी उपलब्ध हैं, जिनमें-

  • ₹86 में 0.5GB/दिन,
  • ₹122 में 1GB/दिन और
  • ₹182 में 2GB/दिन का फायदा मिलता है.

नया ₹21 वाला प्लान

जियो का ₹21 वाला प्लान काफी सस्ता है, लेकिन इसमें एक शर्त है यह सिर्फ नये 4G फीचर फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 0.5GB डेटा और 15 SMS मिलते हैं, लेकिन इसकी वैलिडिटी सिर्फ 4 दिन की होती है. यानी इसे लंबे समय के लिए नहीं, बल्कि एक शुरुआती या ट्रायल प्लान के तौर पर देखा जा सकता है.

क्या हुआ बंद?

Jio ने अपना ₹91 वाला सस्ता प्लान बंद कर दिया है. अब रेगुलर यूज के लिए शुरुआती प्लान ₹123 से शुरू होता है, जो पहले से थोड़ा महंगा है.

यह भी पढ़ें: Jio Rs 198 vs Rs 199 Plan: आखिर सिर्फ ₹1 का अंतर आपको क्या एक्स्ट्रा देता है? जानें यहां

Previous article घर के अंदर भूल कर भी नहीं लगाने चाहिए पौधे, दुर्भाग्य के साथ आती है मायूसी 
Next article 2 घंटे में 100 सवाल, जानें कैसे होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel