[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio की बादशाहत बरकरार, महीने भर में जोड़े करीब 12 लाख नये सब्सक्राइबर, एयरटेल फिर रहा पीछे

Jio की बादशाहत बरकरार, महीने भर में जोड़े करीब 12 लाख नये सब्सक्राइबर, एयरटेल फिर रहा पीछे

0
Jio की बादशाहत बरकरार, महीने भर में जोड़े करीब 12 लाख नये सब्सक्राइबर, एयरटेल फिर रहा पीछे
जियो ट्राई रिपोर्ट

देश की तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio, Airtel और Vodafone-idea में से Reliance Jio की बादशाहत सबसे टॉप पर बरकरार है. एक बार फिर देश-दुनिया के एनालिस्ट्स और ब्रोकरेज हाउसेस ने अपनी रिपोर्ट्स में रिलायंस जियो को फिर से अव्वल बताया है. हाउसेस की ये रिपोर्ट्स टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI द्वारा जारी आंकड़ों पर बेस्ड है. ऐसे में ब्रोकरेज हाउसेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर में जियो ने कुल वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़ने और एक्टिव (VLR) यूजर्स की तादाद में बढ़ोतरी के साथ, इंडस्ट्री में टॉप पोजीशन हासिल किया है.

जियो ने नवंबर 2025 में जोड़ें करीब 12 लाख नये सब्सक्राइबर

जेफरीज, मॉर्गन स्टैनली और कोटक जैसे एनालिस्टों के अनुसार, जियो ने नवंबर 2025 में करीब 12 लाख नये सब्सक्राइबर जोड़े, जिससे वह लगातार नौवें महीने भारती एयरटेल से आगे बना रहा है. खास बात यह है कि नवंबर में एकमात्र टेलीकॉम कंपनी जियो रही, जिसके एक्टिव सब्सक्राइबर बढ़े, जबकि अन्य कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है.

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के मार्केट शेयर में गिरावट

रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के 22 में से 17 टेलीकॉम सर्किल्स में जियो का VLR शेयर बढ़ा है. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में जियो की ग्रोथ सबसे ज्यादा दर्ज की गई है. एनालिस्टों के अनुसार, नवंबर में जियो का एक्टिव VLR मार्केट शेयर बढ़कर 43.7% हो गया, जो महीने-दर-महीने 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़त दिखाता है. वहीं, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अन्य ऑपरेटर्स के मार्केट शेयर में इस दौरान मामूली गिरावट देखी गई है. बता दें VLR को टेलीकॉम कंपनियों के ARPU से जोड़ कर देखा जाता है.

जियो ने जोड़ें एयरटेल से ज्यादा नये सब्सक्राइबर

होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी जियो की बढ़त बरकरार रही. कोटक की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में कुल ब्रॉडबैंड नेट ऐडिशन का लगभग 68% हिस्सा जियो के नाम रहा. मोबाइल ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) दोनों में जियो ने एयरटेल पर बढ़त बनाए रखी. मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, 5G FWA और UBR सहित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस में जियो ने एयरटेल के मुकाबले लगभग ढाई गुना अधिक नये सब्सक्राइबर जोड़े हैं.

यह भी पढ़ें: Jio का पैसा वसूल प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगा Amazon Prime सहित 12 OTT फ्री, साथ में कॉलिंग-डेटा भी

Previous article UP Police Constable Recruitment 2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की 32679 वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई
Next article Pratibha Ranta: लापता लेडीज की ‘जया’ ने मारी बड़ी छलांग, सिद्धांत चतुर्वेदी संग इस प्रोजेक्ट में आ सकती हैं नजर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel