[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio ने बिहार-झारखंड में फिर मारी बाजी, जोड़े 4.18 लाख नये ग्राहक, Airtel भी आगे, Vi-BSNL को झटका

Jio ने बिहार-झारखंड में फिर मारी बाजी, जोड़े 4.18 लाख नये ग्राहक, Airtel भी आगे, Vi-BSNL को झटका

0
Jio ने बिहार-झारखंड में फिर मारी बाजी, जोड़े 4.18 लाख नये ग्राहक, Airtel भी आगे, Vi-BSNL को झटका
जियो एयरटेल को बढ़त, बीएसएनएल वीआई को नुकसान

रिलायंस जियो ने फिर किया कमाल (Reliance Jio Bihar Jharkhand)

टेलीकॉम सेक्टर की नयी रिपोर्ट में एक बार फिर रिलायंस जियो ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार और झारखंड सर्किल में जियो ने 4.18 लाख नये ग्राहक जोड़े हैं. अगस्त में जियो के पास 4 करोड़ 27 लाख 59 हजार ग्राहक थे, जो सितंबर में बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 76 हजार से ज्यादा हो गए. यानी कुल इंडस्ट्री ग्रोथ का करीब 70% हिस्सा सिर्फ जियो के नाम रहा.

एयरटेल को भी हुई बढ़त ((Airtel Bihar Jharkhand))

रिपोर्ट बताती है कि भारती एयरटेल को भी नये यूजर जोड़ने में अच्छा महीना मिला है. कंपनी ने सितंबर में 2.54 लाख से ज्यादा ग्राहक जोड़े, जिससे इसके कुल यूजर्स की संख्या 4 करोड़ 11 लाख से पार हो गई. इससे साफ है कि जियो और एयरटेल दोनों कंपनियां इस सर्किल में ग्राहकों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर रही हैं.

वोडा-आइडिया और BSNL को नुकसान (Voda Idea & BSNL Bihar Jharkhand)

जहां एक ओर जियो और एयरटेल को फायदा हुआ, वहीं वोडाफोन आइडिया और BSNL को इस बार नुकसान झेलना पड़ा. वोडा-आइडिया ने 60 हजार से ज्यादा ग्राहकों को खो दिया, जबकि BSNL के करीब 1,700 यूजर्स ने सेवा छोड़ दी. यह लगातार दूसरा महीना है, जब इन दोनों कंपनियों को घाटा देखने को मिला है.

बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी अब भी सबसे कम

सितंबर की CMS रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेलीकॉम सर्किल में कुल 6.10 लाख नये मोबाइल यूजर्स जुड़े, जिससे यहां की टेली डेंसिटी 58.02% तक पहुंच गई. हालांकि यह अब भी देशभर में सबसे कम बनी हुई है.

Jio 84 Days Plan: लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेगा अनलिमिटेड 5G और OTT बेनिफिट्स

क्या Jio Fiber लगवाना Jio Recharge से ज्यादा फायदेमंद है? जानिए क्योंकि अब इंटरनेट का मतलब सिर्फ मोबाइल डेटा नहीं

Previous article PM Modi: मंच पर भाषण दे रहे थे चिराग, तभी मोदी ने रूडी के कान में कुछ कहा, राम मंदिर का भी हुआ जिक्र
Next article मतदाता पर्ची का हो रहा वितरण
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel