[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹3,599 में 365 दिन अनलिमिटेड 5G! Jio का नया धमाका

₹3,599 में 365 दिन अनलिमिटेड 5G! Jio का नया धमाका

0
₹3,599 में 365 दिन अनलिमिटेड 5G! Jio का नया धमाका
Jio Hero Recharge Annual Plan

Jio Hero Recharge Annual Plan: नये साल 2026 की शुरुआत जियो ने अपने ग्राहकों के लिए बड़े तोहफे के साथ की है. कंपनी ने पेश किया है Hero Annual Recharge Plan, जिसकी कीमत रखी गई है ₹3,599 और वैधता पूरे 365 दिन यानी एक साल की है. इस प्लान को जियो ने अपने प्रीमियम ऑफरिंग के तौर पर लॉन्च किया है और इसमें डेटा, कॉलिंग, मैसेजिंग से लेकर एंटरटेनमेंट और क्लाउड सर्विस तक सब कुछ शामिल है.

अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग

इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी गई है. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल नेटवर्क की चिंता करने की जरूरत नहीं.

JioTV और Jio AI Cloud सब्सक्रिप्शन

जियो ने इस प्लान में एंटरटेनमेंट और टेक्नोलॉजी का तड़का भी लगाया है. ग्राहकों को JioTV का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जहां ढेरों चैनल और शो उपलब्ध हैं. साथ ही Jio AI Cloud प्लैटफॉर्म की ऐक्सेस भी दी जाएगी, जिससे स्टोरेज और स्मार्ट सर्विसेज का मजा लिया जा सकेगा.

Google Gemini Pro का फ्री ऐक्सेस

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है Google Gemini Pro Plan का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन. जिसकी मार्केट वैल्यू करीब ₹35,100 है. यह ऑफर केवल 18 साल से ऊपर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. भारत में यह पहली बार है जब किसी टेलीकॉम कंपनी ने AI-ड्रिवन सर्विस को अपने प्रीपेड प्लान में शामिल किया है.

नये साल का धमाकेदार ऑफर

जियो ने इस प्लान को Happy New Year 2026 Recharge Plan के नाम से पेश किया है. कंपनी का मकसद है कि यूजर्स को एक ही पैकेज में डेटा, कॉलिंग, एंटरटेनमेंट और AI सर्विसेज का पूरा कॉम्बो मिले.

Q1. Hero Annual Recharge Plan की कीमत कितनी है?

इसकी कीमत ₹3,599 है और वैधता 365 दिन की है.

Q2. इसमें रोजाना कितना डेटा मिलेगा?

यूजर्स को हर दिन 2.5GB5G डेटा मिलेगा.

Q3. क्या इसमें कॉलिंग और SMS भी शामिल हैं?

हां, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा है.

Q4. Google Gemini Pro का ऐक्सेस कितने समय तक मिलेगा?

इस प्लान में 18 महीने का फ्री Gemini Pro सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Q5. क्या यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए है?

नहीं, Gemini Pro का ऐक्सेस केवल 18 साल से ऊपर के ग्राहकों को मिलेगा.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

2026 तक OTT, AI, 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग, रिलायंस जियो के 2 सालाना प्लान्स हैं कमाल

349 रुपये में Jio दे रहा Free 2TB Google One Storage, जानिए क्लेम करने का तरीका

Previous article Road Reclassification in Patna: आशियाना-दीघा, कंकड़बाग समेत 19 सड़कें बनीं प्रधान मुख्य सड़क, बढ़ेगा Property Tax
Next article Cold Wave Warning : इन इलाकों में पड़ेगी भीषण ठंड, यहां होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel