[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 200 रुपये से कम में डेली 2GB डेटा, Jio के इस सस्ते प्लान में मिल रहा कॉलिंग और SMS भी फ्री

200 रुपये से कम में डेली 2GB डेटा, Jio के इस सस्ते प्लान में मिल रहा कॉलिंग और SMS भी फ्री

0
200 रुपये से कम में डेली 2GB डेटा, Jio के इस सस्ते प्लान में मिल रहा कॉलिंग और SMS भी फ्री
जियो रिचार्ज प्लान

Jio Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है और अपने अच्छे नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है. करोड़ों लोग जियो के सर्विस का इस्तेमाल भी करते हैं. ऐसे में जियो भी अपने यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है. जैसे कि 14 दिनों से लेकर 365 दिनों वाला प्लान, कम डेटा से लेकर अनलिमिटेड डेटा और सिर्फ कॉलिंग वाले प्लान्स भी कंपनी ऑफर कर रही है. हर प्लान्स की कीमत अलग-अलग है और सबमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी. वहीं, कई यूजर्स हैं जो कम पैसे में ज्यादा डेटा वाला प्लान खोजते हैं. ऐसे में अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो फिर आज हम आपको जियो के एक ऐसे सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें 200 रुपये से कम में आप हर दिन 2GB डेटा का मजा ले सकते हैं.

जियो का सस्ता 2GB डेटा वाला प्लान

जियो के पोर्टफोलियो में कई सारे 2GB डेटा वाले प्लान्स लिस्टेड हैं. इन प्लान्स में से एक ऐसा प्लान भी है, जिसमें सस्ते में हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिल रहा है. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर आपको हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि सस्ते में जितना चाहे उतना आप डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई डेटा प्लान है, तो बता दें कि इसमें आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा भी आप उठा सकते हैं.

कीमत कि बात करें, तो जियो के इस प्लान की कीमत 198 रुपये है और इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 14 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसके अलावा, इस प्लान में आपको JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज का एक्सेस फ्री में मिलेगा.

जियो का 198 रुपये वाला प्लान
जियो का 198 रुपये वाला प्लान

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

जियो का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जिन्हें सस्ते में 2जीबी डेटा हर दिन चाहिए. इसके अलावा, जिन्हें अपना नंबर एक्टिव रखना हो, उनके लिए भी ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: 28 या 30 नहीं, पूरे 36 दिन चलेगा Jio का ये सस्ता प्लान, साथ में मिलेंगे कॉलिंग-डेटा और भी कई बेनिफिट्स

यह भी पढ़ें: Jio का जबरदस्त प्लान, अब सिर्फ 319 रुपये में पूरे महीने चलेगा रिचार्ज, साथ में कॉलिंग-डेटा का भी मिलेगा फायदा

Previous article ICC Rankings: महिला टी20 रैंकिंग में हरमनप्रीत की छलांग, गेंदबाजी में दीप्ति को लगा झटका
Next article वैश्विक तनाव का असर, सोना चमका, चांदी ने लगाई लंबी छलांग, जानें क्या हैं आज के ताजा भाव
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel