[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 84 दिन वाला ये है जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज, इतने पैसे में इससे ज्यादा कहीं नहीं मिलेगा

84 दिन वाला ये है जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज, इतने पैसे में इससे ज्यादा कहीं नहीं मिलेगा

0
84 दिन वाला ये है जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज, इतने पैसे में इससे ज्यादा कहीं नहीं मिलेगा
Jio Recharge Plan 2025

Jio Cheapest Recharge: रिलायंस जियो के कई प्लान्स को आपने ट्राय किया होगा. हम आपको जियो के एक ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी कैटेगरी का सबसे सस्ता प्लान है. हम आपको रिलायंस जियो के 84 दिन की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताते हैं, जिसमें अनलिमिटेड कॉल, इंटरनेट डेटा, एसएमएस और बेनिफिट्स मिलेंगे.

479 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या देती है जियो?

Reliance Jio का यह रीचार्ज प्लान 479 रुपये का आता है और 84 दिन चलता है. 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला यह जियो का सबसे सस्ता प्लान है. जियो के इस रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग का फायदा मिलता है. जियो के इस सस्ते प्लान में पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 6GB इंटरनेट डेटा ऐक्सेस करने को मिलता है. यह डेटा कम लगे, तो जियो का डेटा ऐड-ऑन प्लान लिया जा सकता है.

रिलायंस जियो का यह प्लान किसके लिए है?

जियो का यह किफायती प्लान 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी तो जरूर ऑफर करता है, लेकिन इसके साथ कुल 6जीबी डेटा कम मालूम पड़ सकता है. अगर आपको भी ऐसा लगता है तो बता दें कि जियो का यह रीचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें अपने फोन पर केवल कॉलिंग वाला प्लान चाहिए होता है. कई लोगों के घर और ऑफिस में इंटरनेट के लिए वाई-फाई सपोर्ट रहता है, उनके लिए भी यह प्लान फायदेमंद हो सकता है.

जियो के 479 प्लान में और क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को टोटल 1000SMS ऐक्सेस करने को मिलते हैं. Jio के इस रीचार्ज प्लान के साथ JioTv, JioCinema और JioCloud का कॉम्प्लीमेंट्री ऐक्सेस भी मिलता है. Jio TV के माध्यम से कई टीवी चैनल्स का लाइव ऐक्सेस मिलता है. 84 दिनों की वैलिडिटी वाला Jio का यह सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान Jio पोर्टल और MyJio App पर प्रीपेड कैटेगरी के अंदर वैल्यू सेक्शन में मिल जाएगा.

Jio का सबसे सस्ता रीचार्ज, कम खर्च में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा

BSNL की नींदें उड़ा रहा Jio का डेली 2GB डेटा वाला यह रीचार्ज प्लान, बेनिफिट्स देख आप भी मान जाएंगे

Previous article आज रामगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा
Next article जिले में 24 घंटे के अंदर विभिन्न हादसों में छह लोगो की गयी जान, मचा कोहराम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel