[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio का SIM बंद होने से बचाना है? ये हैं एक्टिव रखने के सस्ते ऑप्शन

Jio का SIM बंद होने से बचाना है? ये हैं एक्टिव रखने के सस्ते ऑप्शन

0
Jio का SIM बंद होने से बचाना है? ये हैं एक्टिव रखने के सस्ते ऑप्शन
जियो रिचार्ज प्लान

अगर आपका Reliance Jio नंबर सिर्फ इनकमिंग कॉल के लिए चल रहा है और आपने लंबे समय से कोई रिचार्ज नहीं किया है, तो अब अलर्ट हो जाइए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे SIM कार्ड्स धीरे-धीरे डिएक्टिवेट किए जा रहे हैं, जिससे कई यूजर्स अचानक अपना नंबर खो रहे हैं. ऐसे में सवाल सिर्फ रिचार्ज का नहीं, बल्कि अपने नंबर को एक्टिव रखने का है. अच्छी बात यह है कि कुछ सस्ते प्लान्स के जरिए आप आसानी से अपना SIM एक्टिव रख सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए.

₹11 का डेटा पैक

यह एक छोटा और शॉर्ट-टर्म प्लान है, जिसकी कीमत ₹11 है. इसमें 1 घंटे की वैलिडिटी के साथ 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps हो जाती है. इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती, लेकिन SIM एक्टिव रखने के लिए यह एक क्विक ऑप्शन है.

₹103 प्लान

₹103 के इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा मिलता है. इसकी खास बात यह है कि इसमें OTT बेनिफिट भी दिया जाता है. यूजर्स MyJio वाउचर के जरिए JioHotstar Mobile, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery Plus, Sun NXT या Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म में से एक चुन सकते हैं. चुनी गई सर्विस 28 दिनों तक वैलिड रहती है.

₹103 फ्लेक्सी डेटा प्लान

यह प्लान भी ₹103 में आता है, लेकिन इसमें सिर्फ 5GB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें कोई OTT बेनिफिट शामिल नहीं है. यह उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें कम कीमत में सिंपल डेटा प्लान चाहिए.

₹189 प्लान

₹189 का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है और पूरे पीरियड के लिए 2GB डेटा दिया जाता है. साथ ही SMS बेनिफिट भी मिल सकता है. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें कॉलिंग ज्यादा और डेटा कम चाहिए.

₹209 प्रीपेड प्लान

यह प्लान कॉलिंग और डेटा का अच्छा कॉम्बिनेशन देता है. इसमें 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1GB डेटा (कुल 22GB) मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं. साथ ही JioTV और JioCloud जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जा सकते हैं. यह प्लान डेली इंटरनेट यूज करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है.

क्या करें ताकि SIM बंद न हो?

अगर आप चाहते हैं कि आपका Jio नंबर एक्टिव बना रहे, तो लंबे समय तक बिना रिचार्ज के SIM न छोड़ें. समय-समय पर छोटा रिचार्ज करने से आपका नंबर सुरक्षित रहेगा और अचानक डिएक्टिवेशन से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: जियो लेकर आई यूथ एंड गेमिंग प्लान, ₹459 में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

Previous article बनगांव में चुनावी तैयारियों को लेकर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने की बैठक
Next article Jio रिचार्ज नहीं किया तो गया नंबर! ये प्लान हैं लाइफसेवर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel