[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए Jio के तीन खास प्लान्स, भर-भर कर मिलते हैं OTT ऐप्स, चेक करें कीमत

एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए Jio के तीन खास प्लान्स, भर-भर कर मिलते हैं OTT ऐप्स, चेक करें कीमत

0
एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए Jio के तीन खास प्लान्स, भर-भर कर मिलते हैं OTT ऐप्स, चेक करें कीमत
जियो के OTT प्लान्स

Jio OTT Plans: अगर आप भी जियो का सिम यूज करते हैं और OTT का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर है. दरअसल जियो अपने यूजर्स के लिए ऐसे कई रिचार्ज प्लान्स लेकर आता है, जिनमें एक ही रिचार्ज पर कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिल जाता है. इनमें सबसे सस्ता OTT प्लान सिर्फ ₹175 का है, जो उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें पूरा डेटा पैक नहीं चाहिए, बस प्रीमियम कंटेंट देखना है.

इसके अलावा जियो के दो और प्लान भी हैं, जिनकी कीमत ₹500 से कम है और इनमें भी OTT का फायदा आपको मिलता है. आइए अब आराम से बैठकर जियो के ₹175, ₹445 और ₹500 वाले प्रीपेड प्लान्स पर एक-एक करके नजर डालते हैं और देखते हैं कि इनमें आखिर क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

Jio का ₹175 वाला प्लान 

जियो का यह एक डेटा पैक प्लान है. इसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है. इतना ही नहीं, इस प्लान में 10GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है. इसमें JioTV ऐप के जरिए 10 प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिल जाता है. बस एक बात ध्यान में रखनी है कि ये प्लान ऐड-ऑन है, यानी अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.

कौन-कौन से OTT ऐप्स मिलते हैं?

  • SonyLIV
  • ZEE5
  • Lionsgate Play
  • JioTV
  • Discovery+
  • SunNXT
  • Kanchha Lannka
  • Planet Marathi
  • Chaupal
  • Hoichoi

Jio का ₹445 वाला प्लान 

Jio का ₹445 वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए है, जिन्हें डेली अच्छा खासा डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों का मजा चाहिए होता है. इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं. प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिन की होती है. इतना ही नहीं, इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी आपको मिलता है और JioTV के जरिए 10 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिल जाता है. इस प्लान में आपको OTT एक्सेस के अलावा 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

कौन-कौन से OTT ऐप्स मिलते हैं?

  • SonyLIV
  • ZEE5
  • JioTV
  • Lionsgate Play
  • Discovery+
  • SunNXT
  • Kanchha Lannka
  • Planet Marathi
  • Chaupal
  • FanCode
  • Hoichoi

Jio का ₹500 वाला प्लान 

जियो के इस प्लान में आपको डेली 2GB डेटा मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलता है. इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं. ये पूरा प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसके अलावा आपको कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं, जैसे Jio Cloud का एक्सेस, Jio Home का दो महीने का फ्री ट्रायल और साथ में Google Gemini Pro प्लान भी.

कौन-कौन से OTT ऐप्स मिलते हैं?

  • YouTube Premium
  • Jio Hotstar (TV/Mobile)
  • Prime Video Mobile Edition
  • SonyLIV
  • ZEE5
  • JioCinema Premium
  • Lionsgate Play
  • Discovery+
  • SunNXT
  • Kanchha Lannka
  • Planet Marathi
  • Chaupal
  • FanCode
  • Hoichoi

यह भी पढ़ें: Vi ने कराई यूजर्स की मौज, इस प्लान में 4G और 5G दोनों यूजर्स को दे रहा अनलिमिटेड डेटा

Previous article UGC नियमों से नाराज अफसर! मुंह पर मारा Resignation, जानिए कौन हैं DM बरेली के अलंकार अग्निहोत्री
Next article कोसी नदी पर 25 करोड़ का पीपा पुल तैयार, 70 किमी की दूरी अब मात्र 25 किमी, लाखों लोगों को बड़ी राहत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel