[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी

Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी

0
Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी
Reliance Jio 5G Speed Report

Jio Recharge Plan: देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक बार फिर ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. जियो 49 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ भारत में सबसे बड़ा ग्राहक आधार रखती है. बढ़ती कीमतों के इस दौर में जहां लंबी वैधता वाले प्लान्स की मांग तेजी से बढ़ी है, वहीं जियो ने एक नया और किफायती प्लान लॉन्च किया है जो लगभग पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है वो भी ₹2000 से कम कीमत में. आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान के बारे में और जानते हैं आपके लिए यह बेस्ट रहेगा या नहीं. 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देशों के बाद जियो ने अपना सबसे सस्ता लॉन्ग टर्म प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान खास तौर पर डेटा पर निर्भर यूजर्स के लिए राहत भरा साबित हो सकता है, हालांकि इसमें फोकस वॉयस कॉल और SMS पर ज्यादा है.

Jio का ₹1748 वाला प्लान  

इस नए प्रीपेड प्लान की कीमत मात्र ₹1,748 रखी गई है और यह पूरे 336 दिनों यानी करीब 11 महीने की वैधता के साथ आता है. एक बार रिचार्ज करने के बाद यूजर्स को बार-बार टॉप-अप कराने की झंझट नहीं होगी. इस प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है.

यह भी पढ़ें: 13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free

इसके अलावा, ग्राहकों को कुल 3,600 फ्री SMS भी मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल लोकल और STD दोनों नेटवर्क्स पर किया जा सकता है.

जियो इस प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त लाभ भी दे रहा है, जिसमें पूरे वैधता अवधि तक Jio TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 50GB का Jio AI Cloud स्टोरेज शामिल है.

किसके लिए यह प्लान है बेस्ट

यह प्लान उन ग्राहकों के लिए खास फायदेमंद साबित हो सकता है जो लंबे समय तक कम कीमत में मात्र कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं. यह नया प्लान उन करोड़ों यूजर्स के लिए राहत लेकर आया है जो बार-बार महंगे रिचार्ज से परेशान हो चुके हैं. जियो का यह ऑफर न केवल लंबी वैधता देता है, बल्कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन बेनिफिट्स के साथ पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें: Airtel Network नहीं कर रहा काम? आजमाएं ये ट्रिक, तुरंत सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article UPSC CSE Prelims 2025: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए सिर्फ 10 दिन बाकी, इन सवालों पर डाल लें नजर
Next article CM Nitish Gift: चुनाव से पहले बिहार को बड़ा तोहफा, 17 जिलों में खुलने जा रहा मॉडल सदर अस्पताल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel