[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio APK Alert: जियो 5जी इंटरनेट के नाम पर हो जाएंगे बर्बाद, यह मैसेज है चूना लगाने का औजार

Jio APK Alert: जियो 5जी इंटरनेट के नाम पर हो जाएंगे बर्बाद, यह मैसेज है चूना लगाने का औजार

0
Jio APK Alert: जियो 5जी इंटरनेट के नाम पर हो जाएंगे बर्बाद, यह मैसेज है चूना लगाने का औजार
Jio internet speed 5G network connection.apk Alert

Jio APK Alert: भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे साइबर सुरक्षा अभियान ‘साइबर दोस्त’ ने हाल ही में एक चेतावनी जारी की है. इसमें जियो के नाम का इस्तेमाल करके फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाने की साजिश का खुलासा किया गया है. यह साइबर ठगी का नया तरीका है, जिसमें यूजर्स को धोखा देकर उनकी निजी जानकारी चुराने का प्रयास किया जा रहा है.

Jio के नाम से आनेवाली APK फाइल से बचें

साइबर सुरक्षा अभियान ‘साइबर दोस्त’ ने चेतावनी दी है कि ‘Jio इंटरनेट स्पीड #5G नेटवर्क कनेक्शन.apk’ नामक फाइल खतरनाक है. इसे मोबाइल में इंस्टॉल करने से डिवाइस हैक हो सकता है, जिससे यूजर्स की सेंसिटिव जानकारी और बैंक अकाउंट तक को खतरा हो सकता है.

डेटा चुरानेवाली खतरनाक फाइल

साइबर दोस्त ने अपने संदेश में कहा, ‘Jio इंटरनेट स्पीड #5G नेटवर्क कनेक्शन.apk’ जैसी फाइल को डाउनलोड न करें. यह एक खतरनाक फाइल है और जो आपके फोन को हैक कर सकती है और आपका डेटा चुरा सकती है. सुरक्षित रहने के लिए ऐसे ऐप्स से बचें और केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें.

अनजान APK फाइल डाउनलोड क्यों नहीं करनी चाहिए?

अगर आप किसी अनजान स्रोत से APK फाइल्स डाउनलोड की हैं, तो यह आपके मोबाइल डिवाइस के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है. इनमें मैलवेयर, स्पाईवेयर और वायरस जैसे खतरनाक चीजें हो सकती हैं. यह आपके फोन के डेटा और सुरक्षा को जोखिम में डाल सकते हैं.

APK फाइल्स के खतरे क्या हैं?

मैलवेयर और स्पाईवेयर : ये आपकी संवेदनशील जानकारी चुराकर नुकसान पहुंचा सकते हैं
रिमोट ऐक्सेस : हैकर्स आपके फोन का नियंत्रण ले सकते हैं
बैंक फ्रॉड : आपके बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी की चोरी हो सकती है.

क्या है सुरक्षित रहने का तरीका?

केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करें
संदिग्ध लिंक और फाइल्स से हमेशा बचें
फोन के सिक्योरिटी फीचर्स को हमेशा अपडेट रखें.

UPI यूजर्स के लिए आज से बदल गए नियम, डबल हो गई पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट

इन फोन्स पर आज से नहीं चलेगा WhatsApp, देखें पूरी लिस्ट

Previous article Road Accident: बगहा में अधेड़ व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Next article BJP: ईमानदारी की बात कर भ्रष्टाचार में डूबी आप की साख सबसे निचले स्तर पर
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel