[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio vs Airtel vs Vi: 2GB डेटा वाले प्लान में किसका दम ज्यादा?

Jio vs Airtel vs Vi: 2GB डेटा वाले प्लान में किसका दम ज्यादा?

0
Jio vs Airtel vs Vi: 2GB डेटा वाले प्लान में किसका दम ज्यादा?
Jio vs Airtel vs Vi

Jio vs Airtel vs Vi: टेलिकॉम कंपनियों ने 2025 में प्रीपेड प्लान्स की ऐसी भरमार लगा दी है कि यूजर कन्फ्यूज हो जाएं. किसी को लंबी वैलिडिटी चाहिए, किसी को OTT, तो किसी को सिर्फ डेटा. ऐसे में 2GB डेली डेटा वाले प्लान सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. यहां तीनों कंपनियों- Jio, Airtel और Vi के सबसे दमदार प्लान्स का आसान तुलना पेश है.

Jio: कम दाम में ज्यादा वैल्यू वाला पैक

Jio का ₹899 वाला प्लान इस कैटेगरी में सबसे आकर्षक माना जा रहा है. इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. कंपनी 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है.फेस्टिव ऑफर के तहत Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और Google Gemini Pro का ऐक्सेस भी पैक में शामिल है. यानी OTT + AI + लंबी वैलिडिटी सब एक ही प्लान में.

Airtel: प्रीमियम कीमत, सीमित वैलिडिटी

Airtel का ₹979 प्लान रोज 2GB डेटा देता है, लेकिन वैलिडिटी सिर्फ 84 दिन की है. कॉलिंग और SMS तो अनलिमिटेड हैं ही, साथ में Airtel Xstream Play Premium और Perplexity Pro AI का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. कीमत Jio से ज्यादा है, और वैलिडिटी कम- लेकिन OTT + AI बंडल इसे प्रीमियम यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है.

Vi: OTT के दम पर मुकाबले में

Vodafone Idea का ₹996 प्लान भी 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी देता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है- 90 दिनों का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन. हालांकि वैलिडिटी और कीमत के हिसाब से Jio अभी भी आगे दिखता है.

₹500 से कम में क्या है बेस्ट ऑप्शन? (Jio)

Jio के बजट प्लान्स में कई विकल्प हैं:

  • ₹209 – 1GB/दिन, 22 दिन
  • ₹249 – 1GB/दिन, 28 दिन
  • ₹239/₹299 – 1.5GB/दिन, 22/28 दिन
  • ₹349/₹445 – 2GB/दिन, OTT के साथ
  • ₹399 – 2.5GB/दिन, 28 दिन

OTT चाहने वालों के लिए ₹349 और ₹445 प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू देते हैं.

₹500 के अंदर Airtel के टॉप प्लान्स

Airtel के बजट पैक भी काफी पॉपुलर हैं:

  • ₹249 – 1GB/दिन, 24 दिन
  • ₹299 – 1GB/दिन, 28 दिन
  • ₹349 – 1.5GB/दिन, 28 दिन
  • ₹379/₹429 – 2GB/2.5GB प्रति दिन
  • ₹449 – 3GB/दिन, 28 दिन

Airtel के प्लान्स में Hellotunes और XstreamPlay का ऐक्सेस बोनस के रूप में मिलता है.

तो किसका प्लान सबसे बेहतर है?

  • लंबी वैलिडिटी + OTT + एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? तो Jio सबसे आगे
  • AI + OTT बंडल पसंद है? तो Airtel का ₹979 प्लान ठीक
  • Prime Lite चाहिए? तो Vi का ₹996 प्लान सही विकल्प

यूजर की जरूरत के हिसाब से तीनों कंपनियों के प्लान्स अलग-अलग फायदे देते हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

2026 तक OTT, AI, 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग, रिलायंस जियो के 2 सालाना प्लान्स हैं कमाल

28 दिन वाले Airtel प्लान्स की पूरी लिस्ट, कॉलिंग और डेली डेटा के साथ मिलेंगे OTT बेनिफिट्स

मोबाइल खो गया तो टेंशन नहीं, Vi के इन तीन नए प्लान्स में मिल रहा ₹25,000 तक का इंश्योरेंस, जानें डिटेल्स

Vi Rs 696 vs Rs 698 Plan: एक में अमेजन प्राइम, दूसरे में अनलिमिटेड डेटा, जानिए आपके लिए कौन सा बेस्ट

Previous article Numerology Horoscope Today: आज 15 दिसंबर का मूलांक के अनुसार जानें दिनभर का हाल, जाने क्या आपका नंबर है लकी
Next article Aaj Ka Love Horoscope 15 December 2025: आज प्रेम जीवन को लेकर क्या कहते हैं आज सितारे, जानें 15 दिसंबर का लव राशिफल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel