[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology रिचार्ज प्लान्स महंगे होने से पहले Jio, Airtel और Vi का ये प्लान कर लें एक्टिव, 2026 तक एक्टिव रहेगा नंबर

रिचार्ज प्लान्स महंगे होने से पहले Jio, Airtel और Vi का ये प्लान कर लें एक्टिव, 2026 तक एक्टिव रहेगा नंबर

0
रिचार्ज प्लान्स महंगे होने से पहले Jio, Airtel और Vi का ये प्लान कर लें एक्टिव, 2026 तक एक्टिव रहेगा नंबर
जियो-एयरटेल-वीआई एनुअल प्लान

Jio-Airtel-Vi Annual Plan: 2025 खत्म होने को है. वहीं, नये साल के आने से पहले रिचार्ज प्लान्स के महंगे होने की खबरें आ रही हैं. हालांकि, अभी तक Jio, Airtel और Vi ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अगले साल 2026 में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान्स की कीमत 16 से 20% बढ़ा सकती है. ऐसे में अगर आप नये साल में महंगे रिचार्ज प्लान्स की टेंशन नहीं लेना चाहते हैं, तो फिर आज ही Jio, Airtel और Vi का एनुअल प्लान रिचार्ज कर लें, ताकि आप अगले साल तक बिना किसी टेंशन के आप कॉलिंग से लेकर डेटा और भी कई सारे बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. जानिए Jio, Airtel और Vi के एनुअल प्लान्स के बारे में.

जियो एनुअल प्लान | Jio Annual Plan

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 3599 रुपये में एनुअल रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2.5GB डेटा का फायदा उठा सकेंगे. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. जियो के इस प्लान में और भी कई बेनिफिट्स मिलते हैं. जैसे-Jio Gold पर 1% बोनस, नया JioHome का कनेक्शन लेने पर 2 महीने का फ्री ट्रायल, 3 महीने तक JioHotstar का मोबाइल/टीवी का सब्सक्रिप्शन, JioTV और 50GB JioAICloud का फ्री स्टोरेज का फायदा इस प्लान में मिलेगा. इसके अलावा, जियो इस प्लान में Google Gemini AI Pro का एक्सेस 18 महीने के लिए फ्री दे रहा है.

Jio Annual Plan
जियो एनुअल प्लान

एयरटेल एनुअल प्लान | Airtel Annual Plan

Airtel के पास भी 3599 रुपये वाला एनुअल प्लान है. हालांकि, जियो के मुकाबले एयरटेल के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स अलग हैं. एयरटेल के एनुअल प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अन्य बेनिफिट्स में Free Hellotunes, Perplexity Pro AI का फ्री सब्सक्रिप्शन और फ्री स्पैम अलर्ट का फायदा यूजर्स को मिलेगा.

Airtel Annual Plan
एयरटेल एनुअल प्लान

वीआई एनुअल प्लान | Vi Annual Plan

Vi के पास भी 3599 रुपये वाला एनुअल प्लान है. इस प्लान में भी यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. अन्य बेनिफिट्स में रात 12 बजे से दूसरे दिन 12 बजे तक आधे दिन के लिए Unlimited Data, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा यूजर्स को मिलेगा.

Vi Annual Plan
वीआई एनुअल प्लान

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel Rs 799 Plan: एक दाम लेकिन बेनिफिट्स में अंतर, जानिए किसका प्लान रिचार्ज करना है फायदेमंद

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: 2GB डेटा वाले प्लान में किसका दम ज्यादा?

Previous article Video: अल्लामा इकबाल की मूर्ति पर दनादन बरसाए तमाचे, लाहौर में 7-8 बच्चों ने क्यों की ऐसी हरकत?
Next article Jharkhand Weather : झारखंड के इन 8 जिलों में चलेगी शीतलहर, आ गया अलर्ट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel