[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 2GB डेली डेटा चाहिए? Jio, Airtel और Vi में किसका प्लान है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

2GB डेली डेटा चाहिए? Jio, Airtel और Vi में किसका प्लान है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

0
2GB डेली डेटा चाहिए? Jio, Airtel और Vi में किसका प्लान है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?
2GB रोजाना डेटा वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कौन सा सबसे किफायती है?

Jio, Airtel और Vi तीनों कंपनियों के पास 2025 में ऐसे कई प्रीपेड प्लान (Best prepaid plans in India) मौजूद हैं, जिनमें अलग-अलग प्रकार के ग्राहकों के हिसाब से फायदे दिये गए हैं. कुछ लोगों को केवल ज्यादा डेटा और लंबी वैधता चाहिए, जबकि कुछ यूजर्स OTT, AI सेवाओं या मनोरंजन से जुड़े अतिरिक्त लाभ चाहते हैं. ऐसे में यहा हम उन प्रीपेड रिचार्ज प्लानों पर नजर डाल रहे हैं, जिनमें 2GB प्रतिदिन डेटा के साथ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं.

Jio का 2GB प्रति दिन वाला बेहतर विकल्प

अगर आपको OTT फायदे की आवश्यकता नहीं है और केवल प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग तथा प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा चाहिए, तो Jio का ₹899 प्रीपेड रिचार्ज प्लान सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है.

वैधता : 90 दिन

अतिरिक्त लाभ : 20GB एक्स्ट्रा डेटा

त्योहारी ऑफर : 3 महीने का JioHotstar मोबाइल एवं टीवी सब्सक्रिप्शन मुफ्त

साथ में Google Gemini Pro AI सदस्यता भी मुफ्त दी जा रही है.

Airtel का 2GB प्रति दिन वाला प्लान

Airtel का ₹979 प्लान 2GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर करता है, लेकिन इसकी वैधता केवल 84 दिन है, जो Jio से कम है.

मुफ्त लाभ : Airtel Xstream Play प्रीमियम सदस्यता

साथ में Perplexity Pro AI प्लान की 12 महीने की सदस्यता भी दी जा रही है

Vi का 2GB प्रति दिन डेटा प्लान

Vodafone Idea (Vi) का ₹996 प्लान भी 2GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा देता है. वैधता 84 दिन की है. यानी यह भी Jio की तुलना में कम फायदेमंद मालूम होता है.

विशेष लाभ : 90 दिनों के लिए Amazon Prime Lite सदस्यता (मूल्य ₹799 वार्षिक)

क्यों लंबी वैधता वाले प्लान बेहतर होते हैं?

कम अवधि वाले पैक कीमत में कम दिखाई देते हैं, लेकिन मासिक औसत खर्च की गिनती में लंबी वैधता वाले प्लान अधिक किफायती साबित होते हैं.

₹500 से कम बजट वाले Jio प्लान (पॉपुलर ऑप्शंस)

मूल्यप्रतिदिन डेटावैधताअतिरिक्त सुविधा
₹2091GB22 दिनJioTV, JioCloud
₹2491GB28 दिनवही लाभ
₹239 / ₹2991.5GB22/28 दिन₹299 में 90 दिन Hotstar + 50GB JioAICloud
₹349 / ₹4452GB28 दिन₹349 Hotstar, ₹445 में कई OTT प्लेटफॉर्म
₹3992.5GB28 दिनJioTV और JioAICloud

₹500 में Airtel के पॉपुलर प्लान

मूल्यप्रतिदिन डेटावैधताविशेष लाभ
₹2491GB24 दिन30 दिन Hellotunes + Xstream Play
₹2991GB28 दिनवही लाभ
₹3491.5GB28 दिनHellotunes
₹3792GB1 महीना
₹4292.5GB1 महीना
₹4493GB28 दिनसबसे अधिक डेटा ₹500 के अंदर

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए साझा की गई है. रिचार्ज करने से पहले संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर प्लान की पुष्टि करना बेहतर होगा. किसी भी रिचार्ज से जुड़ा निर्णय पूरी तरह यूजर के विवेक पर आधारित होगा. हम प्लान की कीमत, सेवाओं या शर्तों में किसी भी बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

250 रुपये से भी कम में ये कंपनी दे रही 30 दिन की वैलिडिटी, साथ में 2GB डेली डेटा भी

Jio का ₹601 वाला 5G वाउचर: करोड़ों यूजर्स को बड़ी सौगात

Previous article आत्मनिर्भर भारत सिर्फ नारा नहीं, नागरिकों को सशक्त बनाने का संकल्प है : दुर्गा मरांडी
Next article विस चुनाव की तैयारी तेज, मतदान सामग्री पैकिंग और मतपत्र विखंडन कार्य जारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel