[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Weather Alert: आज भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें… आपके फोन तक कैसे पहुंचता है मौसम का अलर्ट?

Weather Alert: आज भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें… आपके फोन तक कैसे पहुंचता है मौसम का अलर्ट?

0
Weather Alert: आज भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें… आपके फोन तक कैसे पहुंचता है मौसम का अलर्ट?
Weather Alert on Phone

Weather Alert: IMD के साथ मिलकर काम करती हैं टेलीकॉम कंपनियां, बिना नेटवर्क जाम किए हर यूजर को पहुंचाया जाता है मैसेज. बिजली गिरने वाली हो, भारी बारिश का खतरा हो या आंधी-तूफान आने वाला हो, अब पहले से अलर्ट मिल जाता है. आपने भी कभी अचानक अपने फोन की स्क्रीन पर ऐसा मैसेज देखा होगा: “मौसम चेतावनी: भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना, सुरक्षित स्थान पर रहें – IMD.” तो सवाल उठता है कि ये मैसेज आपको भेजता कौन है? और कैसे? दरअसल, इसके पीछे होता है एक खास टेक्नोलॉजी सिस्टम जिसमें Jio, Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियां और भारत सरकार की एजेंसियां मिलकर काम करती हैं.

Weather Alert: कैसे भेजे जाते हैं ये मौसम अलर्ट?

IMD और NDMA से शुरू होता है अलर्ट का सफर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) जब किसी क्षेत्र में खराब मौसम की चेतावनी जारी करता है, तो वह यह अलर्ट नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) को भेजता है.

Cell Broadcast System: हर फोन तक पहुंचे संदेश

इसके बाद टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio, Airtel, Vi और BSNL अपने नेटवर्क के जरिए एक खास तकनीक से ये मैसेज भेजती हैं, जिसे Cell Broadcast Alert कहा जाता है. इसमें-

  • एक ही बार में हजारों-लाखों यूजर्स तक अलर्ट पहुंच जाता है
  • नेटवर्क स्लो नहीं होता
  • स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों में दिखता है
  • बिना इंटरनेट के भी आता है.

लोकेशन आधारित अलर्ट (LBA) तकनीक

अब कंपनियां ऐसी तकनीक इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे सिर्फ उसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अलर्ट मिलता है, जहां खतरा है.

उदाहरण: अगर झारखंड के बोकारो में तूफान आने वाला है, तो बिहार या पश्चिम बंगाल के यूजर्स को यह मैसेज नहीं मिलेगा.

यूजर को कैसा दिखता है अलर्ट?

  • स्क्रीन पर अचानक पॉप-अप आता है
  • फोन वाइब्रेट करता है या बीप की आवाज आती है
  • मैसेज हिंदी, इंग्लिश या लोकल भाषा में होता है
  • एक्सपायरी टाइम के साथ चेतावनी दी जाती है.

Weather Alert: सरकार की नई योजना: सभी प्लैटफॉर्म्स पर अलर्ट

सरकार अब Common Alerting Protocol (CAP) पर आधारित नया सिस्टम ला रही है, जिससे अलर्ट मोबाइल, टीवी, रेडियो, ऐप और वेब पोर्टल्स पर एक साथ भेजे जा सकेंगे.

कुल मिलाकर कहें, तो अब आप जब अगली बार कोई मौसम चेतावनी देखें, तो समझ जाइए कि Jio, Airtel, Vi, BSNL और सरकार मिलकर आपकी सुरक्षा के लिए हाईटेक सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह एक बड़ा कदम है डिजिटल भारत और डिजास्टर मैनेजमेंट की दिशा में.

अंतरिक्ष से धरती तक अंतरिक्ष यात्री कैसे करते हैं कम्यूनिकेट? इसके पीछे कौन सी तकनीक करती है काम?

आधा भारत नहीं जानता उड़ान से पहले हवाई जहाज के इंजन को दी जाती है जिंदा मुर्गे की कुर्बानी! चौंका देगा यह वैज्ञानिक रहस्य

Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: निधि भानुशाली ने 7 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सबसे बड़ा इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ
Next article Bihar News: उपचुनाव में “भूत” की लगी ड्यूटी, वोटिंग से पहले हुआ भंडोफोड़
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel