[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 84 दिनों की छुट्टी, रोज 1.5GB डेटा JIO-Airtel-BSNL या VI, जानें आपके लिए कौन रिचार्ज प्लान रहेगा बेस्ट

84 दिनों की छुट्टी, रोज 1.5GB डेटा JIO-Airtel-BSNL या VI, जानें आपके लिए कौन रिचार्ज प्लान रहेगा बेस्ट

0
84 दिनों की छुट्टी, रोज 1.5GB डेटा JIO-Airtel-BSNL या VI, जानें आपके लिए कौन रिचार्ज प्लान रहेगा बेस्ट
JIO Airtel BSNL VI

JIO vs Airtel vs VI vs BSNL Recharge Plan Comparison: एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई, तीनों पॉपुलर प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में 3 जुलाई 2024 को बढ़ोतरी कर दी. इस बीच BSNL अभी भी पुरानी दरों पर प्लान पेश कर रहा है. ऐसे में आज हम इस लेख में इन कंपनियों के प्रीपेड प्लान की तुलना करेंगे जो 84 दिनों की वैधता और 1.5GB डाली डेटा देते हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा.

JIO के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान में क्या है खास

जियो 799 रुपये के प्करीपेड प्लान ऑफर करता है. इस प्लान में 84 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा शामिल है. जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 300 SMS भी मिलता है. 84 दिनों वाले जियो के इस प्लान में Jio TV, Jio Cloud और Jio Cinema का एक्सेस भी मिल रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलेगा.

Airtel के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान में विंक म्यूजिक फ्री

एयरटेल 859 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है. यह प्लान 84 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रतिदिन देता है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर एयरटेल यूजर्स को अपोलो 24/7 सर्किल, हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा.

Vi के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान में बिंज ऑल नाइट ऑफर

वोडाफोन आइडिया 859 रुपये की कीमत में प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिसमें 84 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा दी जा रही है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह प्लान तीन दिनों के लिए एक्स्ट्रा 5GB डेटा भी प्रदान करता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन शामिल मिलेंगे. इसके साथ बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे खास फीचर शामिल हैं.

BSNL के 82 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की खासियत

बीएसएनएल के पास 485 रुपये में एक प्रीपेड प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 82 दिनों की है. इस प्लान में मिलने वाले फायदे की बात करें तो, प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस शामिल हैं. इस प्लान के साथ आपको एक्स्ट्रा में कोई लाभ नहीं मिलेगा.

इन सब में किसका प्लान सबसे बेस्ट?

चारों टेलीकॉम ऑपरेटरों में से, बीएसएनएल सबसे सस्ता प्लान पेश करता है, हालांकि इसमें कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट नहीं मिलता है. एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में, वोडाफोन आइडिया का प्लान सबसे अच्छा है, जो अन्य लाभों के अलावा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है.

BSNL 5G: बीएसएनएल की घर वापसी, बढ़ेगी JIO-Airtel की टेंशन, खबर पढ़कर खुश हो जाएंगे आप

BSNL यूजर्स के लिए काम की खबर, 397 रुपये में मिल रहा 150 दिनों की वैलिडिटी और साथ में डेली 4G डेटा FREE

Jio Airtel Vi के टैरिफ हुए महंगे, तो BSNL के आये अच्छे दिन, ऐसे पोर्ट कराएं सिम

Technology Trending Video

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel