[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio, Airtel और Vi यूजर्स को तगड़ा झटका, रातों-रात कंपनियों ने घटा दी डेटा की वैलिडिटी!

Jio, Airtel और Vi यूजर्स को तगड़ा झटका, रातों-रात कंपनियों ने घटा दी डेटा की वैलिडिटी!

0
Jio, Airtel और Vi यूजर्स को तगड़ा झटका, रातों-रात कंपनियों ने घटा दी डेटा की वैलिडिटी!
बेस्ट रिचार्ज प्लान

अगर आप Jio, Airtel और Vodafone idea यूजर हैं तो फिर आपके लिए बुरी खबर है. अब अलग से डेटा वाउचर लेना आपके लिए बड़ा घाटे का सौदा हो सकता है. जी हां, अब आपको डेटा वाउचर की वैलिडिटी ज्यादा दिनों की नहीं मिलेगी. क्योंकि, देश की तीनों टॉप टेलिकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi ने डेटा वाउचर प्लान जिसे “Existing वैलिडिटी बेनिफिट” कहा जाता था, उसमें बड़ा बदलाव कर दिया है. तीनों कंपनियों ने एक साथ अपने डेटा वाउचर की वैलिडिटी को घटा दिया है. ऐसे में अब यूजर्स को जरूरत पड़ने पर बार-बार डेटा प्लान लेना पड़ेगा. फिर चाहे वे उसे पूरा इस्तेमाल कर पाए या न.

यह भी पढ़ें: Jio या Airtel ₹349 में किसका प्लान है सबसे फायदेमंद?

क्या था Existing Validity Benefit?

Existing Validity Benefit प्लान यानी कि अलग से डेटा प्लान जिसे आप अपने मेन रिचार्ज प्लान के साथ लेते हैं. इस डेटा प्लान का इस्तेमाल आप तब तक कर सकते थे जब तक आपके मेन रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी रहती है. मान लीजिए कि आपने Jio, Airtel या Vi का मंथली प्लान लिया है. जिसमें आपका डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है. ऐसे में आप अलग से 1GB या 2GB वाला डेटा वाउचर प्लान लेते हैं. जिसकी वैलिडिटी आपके 28 दिनों वाले रिचार्ज प्लान तक चलती है. ऐसे में आप आराम से अपने रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी तक डेटा वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या बदल गया?

अब तीनों कंपनियों ने इसमें बदलाव कर दिया है. अब अगर आप अपने रिचार्ज प्लान के साथ 1GB या 2GB वाला रिचार्ज प्लान लेते हैं, तो फिर डेटा प्लान की वैलिडिटी आपको सिर्फ कुछ घंटे या 1 दिन के लिए ही मिलेगी. आप इसका इस्तेमाल पूरे प्लान की वैलिडिटी के साथ नहीं कर सकेंगे. इस नए बदलाव से यूजर्स को बड़ा नुकसान होने वाला है. पहला पूरे डेटा का इस्तेमाल न भी किया गया हो तो उसकी वैलिडिटी खत्म हो जाएगी. दूसरा जल्दी वैलिडिटी खत्म होने के कारण बार-बार डेटा रिचार्ज करना होगा. तीसरा अगर यूजर्स को सिर्फ 300MB या 500MB की जरूरत होगी तो उन्हें पूरे डेटा का पैसा तो देना होगा ही लेकिन वे अगर उसे पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे तो डेटा तो बर्बाद होगा ही पर साथ में पैसे भी बर्बाद होंगे.

यह भी पढ़ें: Jio ने करा दी झमाझम डेटा की बारिश, मात्र इतने रुपये में मिलेगा 200 दिनों तक 500GB डेटा

यह भी पढ़ें: Jio दे रहा 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 912GB डेटा, कीमत जान Airtel-Vi ने भी टेके घुटने

Previous article Chana Dal Pakode: प्याज और मसालों से भरे कुरकुरे चना दाल पकौड़े, ट्राई करें मानसून स्पेशल रेसिपी
Next article Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- राही और अनुपमा फिर से एक…
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel