[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सस्ते प्लान्स बंद होने के बाद ये हैं Jio, Airtel और Vi के एंट्री-लेवल प्लान, कीमत से लेकर वैलिडिटी तक देखें फुल कम्पैरिजन

सस्ते प्लान्स बंद होने के बाद ये हैं Jio, Airtel और Vi के एंट्री-लेवल प्लान, कीमत से लेकर वैलिडिटी तक देखें फुल कम्पैरिजन

0
सस्ते प्लान्स बंद होने के बाद ये हैं Jio, Airtel और Vi के एंट्री-लेवल प्लान, कीमत से लेकर वैलिडिटी तक देखें फुल कम्पैरिजन
Jio, Airtel और Vi के एंट्री लेवल प्लान की फुल कम्पैरिजन

Jio, Airtel and Vi Entry Level Plan: बीते कुछ दिनों में रिलायंस जियो और एयरटेल ने अपने कुछ सस्ते रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिया है. ये प्लान्स कम कीमत में उपलब्ध थे, लेकिन अब इनके हटने के बाद यूजर्स को महंगे रिचार्ज की और रुख करना पड़ेंगे. इसका सीधा असर यूजर्स की जेब पर पड़ने वाला है. जानकारी के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने अपने 249 रुपये वाले किफायती रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है. इस पैक में यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई अन्य फायदे मिलते थे.

ऐसे में अब सवाल उठता है कि इस प्लान के बंद होने के बाद अब यूजर्स के लिए सबसे बेहतर रिचार्ज विकल्प कौन-सा होगा. इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए यहां हमने जियो, एयरटेल और Vi के बेस प्लान आपको बताने जा रहे हैं. इनमें उनके एंट्री-लेवल प्लान भी शामिल हैं, जिनमें फ्री 5G डेटा मिलता है. आइए जानते हैं.

Airtel का एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान

Airtel के प्रीपेड प्लान्स में 299 रुपये वाला प्लान देखने को मिलता है, जिसमें डेली 1GB डेटा, अनलिमिटेड STD, लोकल और रोमिंग कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS और फ्री हेलोट्यून्स जैसी सुविधाएं यूजर्स मिलती हैं. 

लेकिन अगर आप अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 379 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करना होगा. इसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री वॉइस कॉलिंग मिलती है. बाकी फायदे इस प्लान में भी 299 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं.

Jio का एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान

फिलहाल जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 239 रुपये है. इसमें आपको हर दिन 1.5GB डेटा, 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS, साथ ही JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है. अगर आप पूरा महीना चलने वाला प्लान चाहते हैं, तो 299 रुपये वाला रिचार्ज कर सकते हैं, जिसमें यही सारे फायदे मिलते हैं लेकिन वैलिडिटी 28 दिन की होती है. 

वहीं अगर आप True 5G का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 349 रुपये का प्लान लेना होगा. इसमें डेली 2GB डेटा, True Unlimited 5G, JioTV, JioAICloud और साथ ही तीन महीने का फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

Vi का एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान

Vi के प्रीपेड प्लान्स में आप 249 रुपये का बेसिक प्लान ले सकते हैं. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा, 100 SMS और 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है. कीमत के मामले में Vi बाकी दोनों कंपनियों से सस्ता पड़ता है क्योंकि इसका सबसे सस्ता 5G प्लान 299 रुपये का है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा, 100 SMS और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स के लिए जैकपॉट है ये ऑफर, तीन महीने के लिए फ्री मिल रहा ये प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

यह भी पढ़ें: BSNL का ऑल राउंडर प्लान, सस्ते में दे रहा 84 दिन तक डेली 3GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

Previous article Bhojpuri Song: यूट्यूब पर छाया अंकुश राजा का नया रोमांटिक गाना, ‘सब कईल त बियाह कर’ में अपर्णा मलिक संग जोड़ी ने लगाया तड़का
Next article 46 साल के इमरान ताहिर ने रचा इतिहास, 5 विकेट लेकर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel