[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio का नया ₹339 प्लान: जानिए पूरे महीने के लिए कौन-कौन से फायदे मिलेंगे

Jio का नया ₹339 प्लान: जानिए पूरे महीने के लिए कौन-कौन से फायदे मिलेंगे

0
Jio का नया ₹339 प्लान: जानिए पूरे महीने के लिए कौन-कौन से फायदे मिलेंगे
जियो का ₹339 वाला प्लान (Photo: Reuters)

Jio ₹339 Plan Details: रिलायंस जियो ने अब एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹339 है. ये प्लान ₹349 वाले प्लान के बिल्कुल नीचे आता है और खास उन यूजर्स के लिए है, जो महीने भर के लिए बेकार का खर्च नहीं करना चाहते. बिलकुल बेसिक की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना डेटा और SMS की सुविधाएं मिलती हैं. लेकिन हां, इसमें कुछ छोटे-छोटे बदलाव हैं जो इसे बाकी पैक्स से थोड़ा अलग बनाते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

क्या-क्या मिलता है इस प्लान में? 

इस प्लान में सबसे पहले आपको अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिल जाता है. मतलब आप किसी भी नेटवर्क पर मनमर्जी से कॉल कर सकते हैं. साथ ही, रोज 100 SMS भी मिल जाता है. इसमें थोड़ा टॉकटाइम बैलेंस ₹14.95 भी मिलता है.

डेटा की बात करें तो आपको रोज 1.5GB मिलेगा. अगर ये लिमिट पार हो जाए, तो स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी. वैसे यह पैटर्न ज्यादातर प्रीपेड प्लान्स में नॉर्मल है, तो इसमें कोई नई बात नहीं है. लेकिन एक चीज है जो इसे खास बनाती है, और वो है इस प्लान की वैलिडिटी. यह प्लान 28 दिन की बजाय कैलेंडर मंथ बेसिस पर चलता है. यानी अगर आप 10 तारीख को रिचार्ज करते हैं, तो यह अगले महीने की 10 तारीख को एक्सपायर होगा.

Jio Rs 339 Plan Details
Jio rs 339 plan details

मिलते हैं एक्स्ट्रा बेनफेफिट्स भी 

इस प्लान में नॉर्मल टेलिकॉम फायदों के अलावा आपको JioTV और JioAICloud का भी एक्सेस मिलता है. अगर आप AI और क्लाउड के फैन हैं, तो Google Gemini Pro का भी बंडल ऑफर इसमें शामिल है. इसमें क्लाउड स्टोरेज और कुछ मजेदार AI फीचर्स भी मिलते हैं.

अगर आप Google Gemini के फायदे लेना चाहते हैं, तो ध्यान रहे की आपके प्लान में रोजाना कम से कम 1.5GB डेटा होना चाहिए और कीमत ₹299 या उससे ऊपर होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी

Previous article जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं
Next article गेहूं फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel