[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio के इन दो प्लान्स की कीमत में सिर्फ 50 रुपये का फर्क, लेकिन कौन रहेगा आपके लिए फायदेमंद, जाने यहां

Jio के इन दो प्लान्स की कीमत में सिर्फ 50 रुपये का फर्क, लेकिन कौन रहेगा आपके लिए फायदेमंद, जाने यहां

0
Jio के इन दो प्लान्स की कीमत में सिर्फ 50 रुपये का फर्क, लेकिन कौन रहेगा आपके लिए फायदेमंद, जाने यहां
जियो रिचार्ज प्लान

Jio Recharge Plan: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी के पास देश के सबसे अधिक मोबाइल यूजर्स हैं. जियो अपने यूजर्स के लिए सस्ते दाम में कई तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. इन प्लानों में छोटी से लेकर लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड बेनिफिट्स तक के ऑप्शन मिलते हैं.

अगर आप भी जियो के यूजर्स हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको जियो के दो ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें कम कीमत में लंबी वैधता के साथ बेहतर सुविधाएं मिलती हैं. खास बात यह है कि इन दोनों प्लानों की कीमत में केवल 50 रुपये का फर्क है. हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं उनकी कीमत ₹999 और ₹949 है. आइए देखें किस प्लान में ज्यादा बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं 

Jio का 999 रुपये वाला प्लान

जियो का 999 रुपये का प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो हॉटस्टार जैसे ऐप्स का एक्सेस भी शामिल है.

Jio का 949 रुपये वाला प्लान 

जियो का 949 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस वैलिडिटी में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो हॉटस्टार का एक्सेस भी यूजर्स को मिलता है.

कौन सा प्लान बेस्ट?

वैसे तो इन दोनों ही प्लान्स के बेनेफिट्स करीब-करीब एक जैसे हैं, लेकिन बस वैलिडिटी का थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. अगर आप 50 रुपये ज्यादा दे कर एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा चाहते है तो आपके लिए जियो का 999 रुपये वाला प्लान बढ़िया रहेगा.

यह भी पढ़ें: Jio के गदर काटने वाले प्लान्स, कॉलिंग-डेटा अनलिमिटेड और Netflix बिलकुल FREE

यह भी पढ़ें: Jio के 90 दिन वाले प्लान की आंधी में उड़े Airtel-Vi, सस्ते दाम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा डेटा

Previous article Watch Video: देशभक्ति की अद्भुत मिसाल, शरीर पर गुदवाए 11 महापुरुषों और 559 जवानों के नाम
Next article JDU नेता नीरज कुमार ने दिया बड़ा बयान, बोले- SIR से महागठबंधन को फायदा NDA को नुकसान 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel