[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio के 90 दिन वाले प्लान की आंधी में उड़े Airtel-Vi, सस्ते दाम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा डेटा

Jio के 90 दिन वाले प्लान की आंधी में उड़े Airtel-Vi, सस्ते दाम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा डेटा

0
Jio के 90 दिन वाले प्लान की आंधी में उड़े Airtel-Vi, सस्ते दाम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा डेटा
Jio Recharge Plan

Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. कंपनी ने अपने प्लान पोर्टफोलियो में शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म तक के रिचार्ज शामिल किए हैं. यह लिस्ट यूजर्स को इतने ऑप्शन देती है कि वह अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं.

कुछ समय पहले जब प्राइवेट कंपनियों ने ने अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी तब से मोबाइल यूजर्स लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश में रहते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जियो के तरफ से एक 90 दिनों वाला प्लान आता है जिसमें काफी बेहतर बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और इसके फायदे.

Jio का 899 रुपये वाला प्लान  

अगर आप बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो Jio का ₹899 वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इस प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. जो लोग ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान किसी तोहफे से कम नहीं है. ऐसा इसलिए क्यूंकि इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है, साथ ही 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी शामिल है. यानी कुल मिलाकर आप पूरे 90 दिनों में 200GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं.

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

इतना ही नहीं जियो के इस प्लान के साथ यूजर्स को कुछ खास अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं. इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है. इसके अलावा, यूजर्स को JioTV का एक्सेस भी मिलता है. साथ ही, यूजर्स को 50GB AICloud स्टोरेज की सुविधा भी दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Jio के 200 रुपये से भी कम वाले प्लान ने मचाया हड़कंप, फायदे देख BSNL-Vi भी रह गए भौचक्के

यह भी पढ़ें: ₹1 ज्यादा में Airtel दे रहा 14GB एक्स्ट्रा डेटा, अब रगड़ कर डाउनलोड करिए मूवी

Previous article विराट के साथ रिलेशनशिप को लेकर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत तकलीफ होती है…
Next article IND vs ENG 5th Test Highlights: सिराज के पांच विकेट, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली जीत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel