[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio के इस प्लान में मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और OTT का मजा, कीमत जान कहेंगे ‘इतना सस्ता’

Jio के इस प्लान में मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और OTT का मजा, कीमत जान कहेंगे ‘इतना सस्ता’

0
Jio के इस प्लान में मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और OTT का मजा, कीमत जान कहेंगे ‘इतना सस्ता’
Jio का 28 दिन वाले इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2.5GB डेटा और फ्री OTT

Jio 399 Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों को ढेर सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. आज हम आपको उस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 2.5GB डेली डेटा मिलेगा. वैसे तो इस कैटेगरी में बहुत सरे प्लान्स देखने को मिलते हैं लेकिन आज हम आपको इस कैटेगरी का सबसे सस्ता प्लान बताएंगे. वैसे तो ये प्लान बहुत सस्ता भी नहीं है, लेकिन बाकी 2.5GB वाले प्लान्स में ये सबसे कम दाम का है.

जियो का 2.5GB डेली डेटा प्लान 399 रुपये से शुरू होता है. आपको बता दें कि 399 रुपये वाले प्लान को छोड़कर जियो के पास ऐसा कोई शॉर्ट-टर्म या मीडियम वैलिडिटी वाला प्लान नहीं है जिसमें आपको डेली 2.5GB डेटा मिले. तो आइए इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं.

Jio का 399 रुपये वाला प्लान 

कम बजट का रिलायंस जियो वाला यह प्लान काफी पॉपुलर है. इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही जियो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G भी दे रहा है. दरअसल, जियो हर उस यूजर को अनलिमिटेड 5G देता है जो 2GB या उससे ज्यादा डेली डेटा वाले प्लान से रिचार्ज करता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. हां, ध्यान रहे कि रोज का FUP (फेयर यूज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर सिर्फ 64 Kbps रह जाती है.

मिलते हैं ये बेनिफिट्स भी… 

जियो ने कुछ महीने पहले Unlimited Offer 2025 निकाला था जो अब भी एक्टिव है. इस ऑफर में आपको 90 दिन तक JioHotstar Mobile/TV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है. हां, ये प्रीमियम वाला पैक नहीं है, तो शो देखते वक्त जैसे Big Boss 19 वगैरह में ऐड्स जरूर आएंगे, लेकिन वीडियो क्वालिटी जबरदस्त रहेगी. इसके अलावा, यूजर्स को 50GB का JioAICloud स्टोरेज भी मिलेगा. ये स्टोरेज लेने के लिए बस आपको iPhone या Android पर मौजूद JioAICloud ऐप डाउनलोड करना होगा.

यह भी पढ़ें: अरे गजब! Jio का 28 दिनों वाला प्लान है 100 रुपये से भी कम, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा

यह भी पढ़ें: Jio का यह 84 दिनों वाला प्लान है काफी खास, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा लबालब डेटा भी

Previous article War 2 worldwide Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म 350 करोड़ पार, प्रभास की ‘आदिपुरुष’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ को दी मात
Next article Silver Chudi Design: संतान सप्तमी के लिए चुनें सिल्वर चूड़ी के बेस्ट डिजाइन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel